Mumbai News-बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़, भाजपा नगरसेविका को किया गिरफ्तार

देखा गया

कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा



मुंबई - इंद्रदेव पांडे ✍🏻


मुम्बई-8 दिसंबर। देशभर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का 64वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा है, इस मौके पर दो दिन पहले भाजपा नगरसेविका द्वारा बाबासाहेब की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटना सामने आई थी जिसके बाद बाबासाहेब के समर्थकों ने पाटिल के खिलाफ़ समता नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया था।


गौरतलब है कि मुंबई कांदिवली (पूर्व) वार्ड क्रमांक 27 की भाजपा नगरसेविका सुरेखा मनोज पाटिल के खिलाफ़ धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर मामला दर्ज किया गया । यह मामला बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने व आपत्तिजनक पोस्ट को वायरल करने को लेकर दर्ज किया गया।


यह मामला तब सामने आया जब भाजपा नगरसेविका सुरेखा पाटिल ने अपने फेसबुक एकाउंट पर बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर महिलाओं के बाल (केश) में लगने वाला हेयरबैंड लगाई थी, जिसको देखकर भीमराव आंबेडकर के अनुयायी नाराज हो गए और स्थानीय पुलिस स्टेशन में नगरसेविका पाटिल के खिलाफ धारा 295 A के तहत मामला दर्ज कराया।


जिसके बाद समता नगर पुलिस ने नगरसेविका सुरेखा पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया।  न्यायालय ने नगरसेविका सुरेखा पाटिल को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। आगे की मामले की जाँच समता नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments