Beawar News Capsule- beawar ki aaj ki khas khas khabren ब्यावर की खास ख़बर-- 26 वर्षो से खाली पडे कृषि मंडी के 72 गोदाम हो रहे जर्जर

देखा गया

Beawar news beawar ajmer ki taza khabaren rajasthan news photos


26 वर्षो से खाली पडे कृषि मंडी के 72 गोदाम हो रहे जर्जर

भ्रष्टाचार के विरुद्ध धरने को लेकर कांग्रेसीयो में मतभेद उभरे
युकां व एनएसयुआई (NSUI) का धरना 21 दिन से जारी


Media Kesari ✍🏻


ब्यावर न्यूज़ 8 जुलाई 2021                

भ्रष्टाचार को शह देने की नियत से गलत बयानबाजी कर रहें कांग्रेसी नेता

भ्रष्टाचार के विरुद्ध धरने को लेकर कांग्रेसीयो में मतभेद उभरे

ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ब्यावर नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध 21 दिन से अनवरत जारी धरना ब्यावर विधान सभा युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पादित किया जा रहा है। शहर के कुछ कांग्रेसी नेता इस धरने के विरुद्ध भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की नियत से उलुल-जुलूल बयानबाजी कर रहे है। जो निराधार है। युवक कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा के अनुसार यह धरना शहर के जागरूक काँग्रेस युवाओं द्वारा किया जा रहा है। जिसे शहर के वरिष्ठतम कांग्रेसजन का सहयोग और समर्थन प्राप्त है। दुर्भाग्य से कुछ कांग्रेसी ही इस धरने को फेल करने के उद्देश्य से हमारे साथियो को पार्टी से निष्कासित होने का दावा कर रहे है जिसकी आधिकारिक जानकारी किसी के भी पास नही है। वर्तमान में कांग्रेस संगठन की समस्त कार्यकारिणी भंग है। जिसमे जिला, ब्लॉक, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सभी सम्मिलित है। ये ब्यावर की कांग्रेस है जो पार्टी से निष्कासित हुए और घर से राजनीति करने वालो को निकाय चुनाव में टिकिट दे देती है। इसलिए निष्कासन के सभी दावे झूठे और निराधार है। बुधवार को प्रकाशित हुई खबर में जिन दो पदाधिकारियों ने हवाले देते हुए बताया कि उनसे परामर्श के बिना धरना दिया जा रहा है। यह बात बेमानी है, क्योंकि वर्तमान में जिला व ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी तो कोई है ही नही। फिर भी यदि इन पदाधिकारियो के दावों को सही माने तो युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष समीर खान, अजमेर जिला देहात युवक कांग्रेस महासचिव मनीष सांखला, एनएसयूआई ब्यावर विधानसभा अध्यक्ष हेमन्त प्रजापत, एनएसयूआई प्रभारी दीपक वैष्णव, पूर्व युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा, एवं महासचिव संदीप सांखला इस धरने में सम्मिलित है। ये सभी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के अनुसार वर्षो से कार्य कर रहे है। 



महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग, AVBP(एबीवीपी) ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

ब्यावर,(हेमन्त साहू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्यावर के कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की। एबीवीपी के निशांत सिंहल ने बताया कि महाविद्यालय में शाम होते ही असामजिक तत्वों का जमावड़ा लगाना शुरू हो जाता है। इसके चलते गत दिनों पूर्व महाविद्यालय की रसायन प्रयोगशाला से लाखो के कीमती उपकरण चोरी हो गए। ऐसी घटना के चलते पहले से ही उपकरणों के अभाव को झेल रहे महाविद्यालय के छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एबीवीपी ने ऐसी घटना पर अंकुश लगाने तथा महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करते हुए रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने कि भी मांग की। ज्ञापन देने वालो में  निशांत सिंहल,यश खंडेलवाल, तनय कपूर,अर्चित कुमट, गजेंद्र रावत,मोहित सोडा,सचिन भदोरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 


चालीसा महोत्सव के तहत हवन-यज्ञ व सेवा कार्य जारी 

ब्यावर,(हेमन्त साहू)। हमें मनुष्य जन्म भले ही कैसी भी परिस्थतियों  में मिला हो सेवा का ध्येय हमेशा रखना चाहिए। सबल मनुष्य का कर्तव्य है कि वो निर्बल, अशक्त की सक्षमतानुसार सेवा कार्य करे, सेवा करने से कुछ घटेगा नहीं बल्कि सेवा करने की ज्यादा मजबूती मिलेगी। अर्थात पहले से ज्यादा सक्षम होगें। प्रेम प्रकाश आश्रम के संत श्री शंभूलाल द्वारा गणेशपुरा के निचले रोड पर रहने वाले जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री वितरण करने के दौरान कहे। प्रात: सेवा करने वालो में संत के साथ हरीश गिदवानी, चंचलदास धनजानी, सन्नी बाबानी, कपिल लालवानी, पवन राजवानी,  यश सदनानी, विनोद सदनानी, गौरव गिदवानी तथा प्रेम प्रकाश युवा मण्डली का सहयोग रहा। ज्ञात रहे प्रेम प्रकाश मण्डलाचार्य सद्गुरू स्वामी टेऊँराम के चालीसा महोत्सव के तहत हवन-यज्ञ व सेवा कार्य अनवरत जारी है।

 



एसीबी की कार्रवाई के 25 दिन के बाद भी मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर

युकां व एनएसयुआई (NSUI) का धरना 21 दिन से जारी

ब्यावर,(हेमन्त साहू)। एनएसयूआई व युवक कांग्रेस विधानसभा ब्यावर के संयुक्त तत्वाधान में नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार व भाजपा सभापति व रिश्वत प्रकरण में लिप्त पार्षदों के निलंबन की मांग को लेकरचांग गेट स्थित कुमारानंद सर्कल पर 21 वें दिन भी धरना अनवरत जारी रहा। युवा कांग्रेस विधानसभा ब्यावर के पूर्व महासचिव संदीप सांखला ने कहां की एसीबी द्वारा की गई कार्यवाही में अनैक तथ्यों को छुपाया गया है। एसीबी द्वारा कार्यवाही के लगभग 25 दिनों के बाद भी प्रमुख आरोपी सुरेंद्र सोनी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। सांखला ने आरोप लगाया कि एसीबी ने अपनी जांच सही से नहीं करते हुए विभिन्न बयानों में भी लापरवाही बरती है। जिसके कारण अभी सभापति की लिप्त का होने के बावजूद सभापति व पार्षदों पर कार्यवाही नहीं की जा रही है। एनएसयूआई वह युवक कांग्रेस सरकार से यह मांग करती है कि जल्द से जल्द उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर मामलों की जांच कराई जाए व भाजपा के भ्रष्टाचारी सभापति व पार्षदों को निलंबित किया जाए।



धरना स्थल पर इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर मेवाड़ा ,पूर्व पार्षद हनुमान चौधरी ,बालूराम सेन युवक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष शेखर शर्मा, धनंजय गौड, युवा कांग्रेसविधानसभा उपाध्यक्ष समीर खान, गोपाल सांखला, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष हेमंत प्रजापति, एनएसयूआई प्रभारी दीपक वैष्णव, संदीप बंजारा ,जितेंद्र जेठवानी, मुकेश जोशी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


कम विद्युत वोल्टेज की समस्या का निराकरण करें

पार्षद मंगतसिंह ने एवीवीएनएल एईएन को सौंपा ज्ञापन

ब्यावर,(हेमन्त साहू)।  क्षैत्रीय पार्षद मंगतसिंह मोनु ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौपकर विद्युत आपुर्ति सुचारु करने की मांग की। पार्षद मोनु ने बताया कि वार्ड संख्या 9 किशनगंज क्षेत्र मे पिछले कई दिनो से विद्युत की पावर सप्लाई बहुत ही कम वोल्टेज के साथ हो रही है। जिससे घर मे लगे विद्युत उपकरणो में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। विद्युत के कम वोल्टेज के चलते कई उपकरण भी खराब हो रहे है। विद्युत की सप्लाई बराबर नही होने से घरो मे लगे महंगे ओर जरूरी उपकरण कार्य विहीन हो गये है। जिससे मौहल्ले वासी खासे परेशान है। पूर्व मे भी आपके विभाग को उक्त समस्या से अवगत कराया गया था। मगर अब तक कोई समाधान  नही किया गया है। इस समस्या के बारे में आपके विभाग द्वारा आश्वस्त किया गया कि जल्द ही नया ट्रांसफारमर लगा कर कम पावर की समस्या का निदान कर देंगे, मगर अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है। अत: आपसे आग्रह हे कि जल्द ही कम वोल्टेज की समस्या से वार्डवासियो को राहत प्रदान करावे।  



पेट्रोल डीजल 100 के पार-होश में आओ केंद्र सरकार

कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थो की वृद्धि के खिलाफ विरोध जताया

ब्यावर,(हेमन्त साहू) भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतो की वृद्धि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के आदेशानुसार पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन करने के आदेश के तहत ब्यावर के कांग्रेसजनो ने गुरुवार को उदयपुर रोड स्थित विरल गार्डन के पास नायरा पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन कर तथा हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ कर जनहित में  केंद्र सरकार का विरोध प्रकट किया। कांग्रेस के पुर्व पदाधिकारियो ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों से देश में बढ़ी महंगाई के विरोध में अपने विचार प्रकट किए तथा केंद्र सरकार से आम लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम करने की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरनारायण हेडा, दिनेश शर्मा, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेंवाडा, पार्षद राकेश साहू, घनश्याम फुलवारी, राजेन्द्र तुंगरिया, दलपत मेवाड़ा, नेमीचंद राठौड, सेवादल नेंता सीपी शर्मा, अनिल प्रजापत, राधिका शर्मा, सोमदेव साहू, सुरेश साहू, शैलेश शर्मा, शैलेन्द्र सांखला सहित अनैक कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर पेट्रोल डीजल 100 के पार होश में आओ केंद्र सरकार, के नारे लगाकर विरोध प्रकट किया। 



 

26 वर्षो से खाली पडे कृषि मंडी के 72 गोदाम हो रहें जर्जर
भारी-भरकम डीएलसी दर होने के कारण व्यापारी नही दिखा रहे रुचि

ब्यावर,(हेमन्त साहू)। शहर के उदयपुर रोड पर स्थित कृषि उपज मंडी में सन 1996 से खाली पड़े 72 गोदाम धीरे-धीरे अब जर्जर होने लगे हैं। मंडी प्रशासन ने राजस्व आय में बढ़ोतरी के लिए इन गोदामों को 99 साल की लीज़ पर देने के लिए विज्ञापन जारी किया था। हालत ये है कि एक भी व्यापारी ने गोदाम को लीज पर लेने के लिए आवेदन नहीं किया। इसके बाद मंडी प्रशासन आने वाले दिनों में एक बार फिर गोदामों को लीज पर देने की कवायद शुरू करेगा। नए कृषि कानून लागू होने के बाद कृषि मंडियों के राजस्व में भारी गिरावट आई है। जिसके चलते कृषि मंडियों के समक्ष कर्मचारियों को वेतन देने व मंडी परिसर का रखरखाव करने का संकट खड़ा हो गया है। कृषि मंडी के इस आर्थिक संकट को दूर करने के लिए प्रशासन ने मंडी परिसर में स्थित 72 गोदामों को व्यापारियों को 99 साल की लीज पर देने की कवायद शुरू की गई थी। उदयपुर रोड स्थित कृषि मंडी परिसर में व्यापारियों की सुविधा के लिए निर्मित 72 गोदाम सन 1996 से खाली पड़े हैं। मंडी अधिकारियों ने बताया कि परिसर में सवा दो सौ वर्ग गज के 48 गोदाम सहित 10*15 की 20 दुकानों सहित 4 छोटी दुकानों को भी कोई व्यापारी लीज पर लेने में रुचि नहीं दिखा रहा है। मंडी सचिव महेश शर्मा ने बताया कि अगर व्यापारी इन दुकानों व गोदामों को लीज पर लेना शुरू कर दें तो मंडी प्रशासन को इससे करोड़ों की आय होने की संभावना है। वहीं, रखरखाव के अभाव में गोदाम जर्जर स्थिति में पहुंच रहे हैं। मंडी परिसर में निर्मित गोदामों का सालों से लीज पर नहीं जाने का सबसे बड़ा कारण इनकी भारी-भरकम डीएलसी दर है। मंडी पर आने वाले जिंस पर लगने वाले टैक्स के चलते भी व्यापारी मंडी में स्थित गोदाम व दुकान को खरीदने से कतराते हैं। कृषि उपज मंडी सचिव महेश शर्मा ने कहा कि कृषि मंडी में स्थित 72 दुकान व गोदाम सालों से खाली पड़े हैं। व्यापारी इन्हे लीज पर लेने में रुचि नहीं दिखाते हैं। मंडी परिसर में स्थित गोदाम को लीज पर देने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। परंतु एक भी व्यापारी ने आवेदन नहीं किया। वहीं, अब एक बार फिर से इन्हें लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

Beawar news beawar ajmer ki taza khabaren rajasthan news photos


नितेश यादव युवक कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त

शहर के कांग्रेसीयो ने हर्ष व्यक्त किया

ब्यावर,(हेमन्त साहू)। शहर कांग्रेस का युवा चेहरा नितेश यादव को युवक कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त करने से शहर के कांग्रेसीयो ने हर्ष व्यक्त किया। मिलनसार व हर दिल अजीज नितेश यादव कांग्रेस के पुर्व विधानसभा अध्यक्ष पद पर रहते हुए व बाद में भी लगातार जनता के हितो के लिए सक्रिय रुप से जुडे हुए है।   



युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अनुमति से विस्तार करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा ने नामों पर मुहर लगी। पहली बार संगठन महासचिव का पद सृजित हुआ है। युवा कांग्रेस के पहले संगठन महासचिव आयुष भारद्वाज बनाए गए। प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा ने 3 उपाध्यक्ष और 16 महासचिव, 18 सचिव सहित कुल 75 पदाधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए। नितेश यादव के प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर युथ कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष  गौरव शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष भूपेन्द्र पाल पंवार, पार्षद भुवनेश शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, अभिषेक पंवार, अमीन काठात, कय्यूम खान, लकी खान ने माल्यापर्ण कर साफा पहनाया व एनएसयुआई के हिमांशु शर्मा, मोहित यादव, शेलेन्द्र साँखला, आयुष मुंदडा, अरिहन्त मेहता, मंथन गुप्ता, अर्पित भंसाली, हर्षित शर्मा, मुकुल यादव, राजपाल गहलोत ने आतिशबाजी कर व मिठाई वितरित कर हर्ष जताया।


भूपेंद्र यादव के केंद्रीय मंत्री बनने पर किया खुशी का इजहार

ब्यावर,(हेमन्त साहू)।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव को भारत सरकार में केंद्रीय कैबिनेट में वन एव पर्यावरण मंत्री बनाने पर विधायक कार्यालय पर विधायक शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में आतिशबाजी कर एव मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। साथ ही भूपेंद्र यादव को केंद्रीय केबिनेट में स्थान देने के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा, गृह मंत्री  अमित शाह का आभार जताया। इस दौरान सभापति  नरेश कनौजिया, उपसभापति रिखब चंद खटोड़, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष इंदु शर्मा, पूर्व पार्षद ईश्वर तंवर, सुभाष राठी, तुलसी रंगवाला, पार्षद जय सिंह कड़ीवाल, सम्पत जांगिड़, ललिता मोहन सिंगारिया, गोपाल सिंह रावत, सुनीता भाटी, बीना झंवर, अंगद राम अजमेरा, शंकर यादव,  अंकित सिंह मोनू वीरेंद्र सिंह राठौड़, वेदराज भाटी, प्रीति शर्मा,  मनोज भाटी, हंसराज शर्मा, नीरू बबलू चौहान, कमल छत्रावत, भागचन्द फ़ुलवारी, स्वाति फ़ुलवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments