आज़ादी का अमृत महोत्सव
Aapno jhalawar Azadi Ka Amrit Mahotsav rajasthan ka cherapunji mansoon se baadh ke haalaat taaza khabren
हरिमोहन चोडॉवत--झालावाड़
Media Kesari (मीडिया केसरी)
1- झालावाड़-जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने बताया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 9 से 26 अगस्त, 2021 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
2- झालावाड़ जिला कलेक्टर हरिमोहन मीना ने बताया कि 9 अगस्त को प्रातः 8 से 9 बजे तक स्काउट कार्यालय से निर्भय सिंह सर्किल तक भारत छोड़ो आन्दोलन दिवस के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन किया जाएगा।
3- झालावाड़ जिला कलेक्टर हरिमोहन मीना ने बताया कि 10 अगस्त को प्रातः 8 से 9 बजे तक स्काउट कार्यालय से मिनी सचिवालय स्थित गांधी प्रतिमा तक सामाजिक सरोकार रैली निकाली जाएगी।
4- झालावाड़ जिला कलेक्टर हरिमोहन मीना ने बताया कि 11 अगस्त को दोपहर 12 से 1 बजे तक आजादी की महत्ता पर संगोष्ठी, 12 अगस्त को आजादी के 75 वर्ष में भारत का विकास विषय पर तथा 13 अगस्त को अगस्त क्रान्ति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन राजकीय हरिश्चन्द्र सार्वजनिक पुस्तकालय में किया जाएगा।
5- झालावाड़ जिला कलेक्टर हरिमोहन मीना ने बताया कि 14 अगस्त को प्रातः 7 से 8 बजे तक मिनी सचिवालय के पश्च भाग में स्थित बगीचे में तथा प्रातः 8 से 9 बजे तक निर्भय सिंह सर्किल पर श्रमदान शिविर आयोजित कर साफ-सफाई की जाएगी।
0 Comments