राजेन्द्र मोहन शर्मा को मिला मुंशी प्रेमचंद शिखर सम्मान

देखा गया

Media Kesari

Jaipur 


जयपुर/ भोपाल: पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के सचिव व वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र मोहन शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच की ओर से भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित समारोह में मुंशी प्रेमचंद शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। शर्मा के उपन्यास महात्मा विदुर के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया है।

जयपुर/ भोपाल: पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के सचिव व वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र मोहन शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच की ओर से भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित समारोह में मुंशी प्रेमचंद शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। शर्मा के उपन्यास महात्मा विदुर के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया है।     वरिष्ठ व्यंग्यकार गिरीश पंकज, हिंदी भवन के अध्यक्ष रास बिहारी गोस्वामी व मैत्री मंच के अध्यक्ष कथाकार संतोष श्रीवास्तव ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर दिल्ली के वरिष्ठ व्यंग्यकार लालित्य


 वरिष्ठ व्यंग्यकार गिरीश पंकज, हिंदी भवन के अध्यक्ष रास बिहारी गोस्वामी व मैत्री मंच के अध्यक्ष कथाकार संतोष श्रीवास्तव ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।

 इस अवसर पर दिल्ली के वरिष्ठ व्यंग्यकार लालित्य ललित, भोपाल के राजेश श्रीवास्तव, दिल्ली से डॉक्टर संजीव कुमार सहित शहर के अनेक गणमान्य विद्वान मौजूद थे। राजेन्द्र मोहन शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में आमंत्रित कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ भी किया।

Post a Comment

0 Comments