रतन टाटा व इकराम राजस्थानी समेत चार हस्तियों को मिलेगा अणुव्रत 2023 पुरस्कार, मुम्बई में आयोजित होगा सम्मान समारोह

देखा गया

 रतन टाटा को सर्वोच्च सम्मान व इकराम राजस्थानी को अणुव्रत लेखक पुरस्कार


Media Kesari

Jaipur (Rajasthan)

जयपुर: अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी 【Anuvrat Vishva Bharati Society (Anuvibha)】की ओर से 2023 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है। संस्थान अध्यक्ष अविनाश नाहर ने बताया कि राष्ट्रहित में अद्वितीय योगदान निभाने के लिए संस्थान के सर्वोच्च अणुव्रत पुरस्कार से उद्योगपति रतन टाटा ( Ratan Tata )को नवाजा जाएगा। 


Media Kesari  Jaipur (Rajasthan)  जयपुर: अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी 【Anuvrat Vishva Bharati Society (Anuvibha)】की ओर से 2023 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है। संस्थान अध्यक्ष अविनाश नाहर ने बताया कि राष्ट्रहित में अद्वितीय योगदान निभाने के लिए संस्थान के सर्वोच्च अणुव्रत पुरस्कार से उद्योगपति रतन टाटा को नवाजा जाएगा।

वहीं साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करने के लिए पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ साहित्यकार इकराम राजस्थानी (Ikram Rajasthani) को  अणुव्रत लेखक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में आयोजित चयन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मुम्बई के डालचंद्र कोठरी को अणुव्रत गौरव अलंकार तथा चेन्नई के राकेश खटेड़ को जीवन विज्ञान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अगले माह मुम्बई में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सभी को सम्मानित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments