धन के लालच में रिश्तेदारों ने पड़ोसी के साथ मिलकर किया कातिलाना प्लान, 6 गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
संवाददाता- हरीश शर्मा
बारां (राजस्थान)
Media Kesari
छीपाबड़ौद ( बारां) गत 2 अगस्त की रात छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के रावा गांव में मूक बधिर रामचरण सुमन की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया है। एसपी अभिषेक अंडासु ने बताया कि मृतक घर में अकेला रहता था और उसके परिवार को उसके घर में पुराना धन छिपे होने की जानकारी थी। इसी लालच में मृतक के ही भतीजे ने पड़ोसी के साथ मिलकर डकैती और हत्या की साजिश रची।
पुलिस के मुताबिक, 8 लोग मिलकर घटना को अंजाम देने आए थे, जिनमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देखें VIDEO
Baran Crime News (Rajasthan)
— mediakesari.com (Media Kesari ) (@HimaJournalist) August 7, 2025
पुलिस ने किया मूक बधिर रामचरण की हत्या का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार pic.twitter.com/Ruuhf0bLpz
पुलिस आम जन से भी मामले की जानकारी देने और सहयोग करने की अपील कर रही है।

0 Comments