एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित विधि से संघर्षरत बालक को लिया पुलिस संरक्षण में
थाना चाखू में स्मैंक सप्लाई के प्रकरण में वांछित चल रहा था।
नेमीचंद सोनी डांवर
लुणा, फलोदी
Media Kesari
फलोदी (राजस्थान) -जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण और वृताधिकारी अचलसिह देवड़ा के नेतृत्व में थाना चाखू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।
12 दिसंबर 2024 को घंटियाली से इमामनगर मार्ग पर सूचना के आधार पर आरोपी अजीज खां के कब्जे से 5.25 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की गई। आरोपी अजीज खां के बयान पर विधि से संघर्षरत एक वांछित बालक को भी पकड़ा गया और उसके साथ स्मैक सप्लाई में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
Police ने बताया- VIDEO
Phalodi Crime News-फलोदी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ उठाया सशक्त कदम, वांछित आरोपी गिरफ्तार
— mediakesari.com (Media Kesari ) (@HimaJournalist) August 6, 2025
NDPS एक्ट के प्रकरण में वांछित विधि से संघर्षरत बालक को लिया पुलिस संरक्षण में
By- नेमीचंद सोनी, फलोदी✍🏻
यहाँ पढ़ें पूरी ख़बर-- https://t.co/iMGoniN9Lx pic.twitter.com/9ncOyj8x7K
फलोदी पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कड़ी नीति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

0 Comments