रविवार सुबह किसान जयप्रकाश देहड़ू के कुंए पर भड़की भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया काबू
संवाददाता- _मनोज पंचारिया चाखू / नेमीचंद सोनी लुणां /श्रीराम भादू चाखू की संयुक्त रिपोर्ट
Media Kesari
हनुमानसागर (चाखू, फलोदी)-03 अगस्त। रविवार को सुबह चाखू ग्राम पंचायत के राजस्व गांव हनुमानसागर में किसान जयप्रकाश देहड़ू के ट्यूबवेल वाले स्टाटर व अन्य कृषि उपकरणों में अचानक आग लग गई। किसान और ग्रामीणों के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
जैसे ही किसान जयप्रकाश ने आग की लपटें देखीं, उन्होंने शोर मचाया और आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। सूचना पर चाखू थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मोर्चा संभाला।
यहाँ देखें VIDEO
Phalodi Latest News: हनुमानसागर के किसान जयप्रकाश देहड़ू के कृषि कुएं पर लगी आग, लाखों का नुकसान
— mediakesari.com (Media Kesari ) (@HimaJournalist) August 3, 2025
संवाददाता- मनोज पंचारिया चाखू / नेमीचंद सोनी लुणां /श्रीराम भादू चाखू की संयुक्त रिपोर्ट
निम्न वेबलिंक पर पढ़िये पूरी ख़बर-https://t.co/gr2qHaN2s9 pic.twitter.com/ikTVtEIsAs
किसानों का कहना है कि इस हादसे में लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय ग्रामीण सुनील देहड़ू एवं प्रकाश सियाक ने बताया कि त्वरित प्रयासों से आग को फैलने से रोका गया, लेकिन अधिकतर सामान तबाह हो गया।
किसान जयप्रकाश को प्रशासन से मुआवजे की उम्मीद है।

0 Comments