खुशियों की 'रामनवमी'(ramnavami 2026): आरती साया मिशन हैप्पीनेस हैल्पिंग हैंड्स टीम ने बच्चों के संग मनाया पर्व,साझा की खुशियाँ
Media Kesari
Jaipur
जयपुर-27 मार्च,2026। परोपकार और सेवा के संकल्प के साथ आरती साया मिशन हैप्पीनेस हैल्पिंग हैंड्स (Arti Saaya Mission Happiness Helping Hands) संस्था द्वारा रामनवमी का पावन पर्व अनूठे अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें अल्पाहार वितरित किया। पर्व की खुशियों को बच्चों के साथ साझा करते हुए टीम के सदस्यों ने उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
संस्था की इस पहल के दौरान अमीता और अंजू प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने सेवा कार्यों का नेतृत्व किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ऐनी, पूजा, रूपाली, मंजू, कंचन, सम्पत, बीना, रीना और पूर्णिमा सहित अन्य सदस्यों का भी विशेष सहयोग रहा।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि मिशन हैप्पीनेस का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मकता लाना है। रामनवमी जैसे शुभ अवसर पर बच्चों के साथ समय बिताकर और उन्हें अल्पाहार भेंट कर संस्था ने 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के संदेश को चरितार्थ किया।


0 Comments