Rajasthan News: खुरपका-मुंहपका (FMD) टीकाकरण अभियान का 7वां चरण शुरू

देखा गया

FMD-CP (Foot and Mouth Disease Control Programme)


Media Kesari 

Jaipur

किशनगढ़ रेनवाल (राजस्थान)-16 मार्च। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना National Animal Disease Control Programme (NADCP) के अंतर्गत पशुओं को खतरनाक संक्रामक बीमारी खुरपका-मुंहपका (FMD-CP Foot and Mouth Disease Control Programme) से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान के 7वें चरण की शुरुआत सोमवार को किशनगढ़ रेनवाल तहसील के रघुनाथ गोशाला हरसोली से की गई।

Media Kesari Jaipur, latest news today, aaj ki taza khabarकिशनगढ़ रेनवाल (राजस्थान)-16 मार्च। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना National Animal Disease Control Programme (NADCP) के अंतर्गत पशुओं को खतरनाक संक्रामक बीमारी खुरपका-मुंहपका (FMD-CP Foot and Mouth Disease Control Programme) से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान के 7वें चरण की शुरुआत सोमवार को किशनगढ़ रेनवाल तहसील के रघुनाथ गोशाला हरसोली से की गई।    डॉक्टर सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 4 माह से अधिक आयु के सभी गोवंश एवं भैंस वंश के पशुओं को निःशुल्क FMD का टीका लगाया जाएगा। यह अभियान 16 मार्च से 15 मई तक संचालित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक पशुओं को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।

डॉक्टर सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 4 माह से अधिक आयु के सभी गोवंश एवं भैंस वंश के पशुओं को निःशुल्क FMD का टीका लगाया जाएगा। यह अभियान 16 मार्च से 15 मई तक संचालित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक पशुओं को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।


पशुधन प्रसार अधिकारी पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ प्रचार मंत्री बंशीधर यादव ने बताया कि रघुनाथ गौशाला में 50 गोवंश का टीकाकरण पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जांगिड़ के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। टीकाकरण टीम में सुरेश कुमार यादव, सुरेश कुमार मीणा, सोहनलाल पशु परिचय, सर्वज्ञ राठौर का सहयोग रहा। 


संयुक्त निदेशक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि NADCP योजना के तहत टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से दर्ज की जाती है। इसके लिए पशु के कान में लगे 12 अंकों के यूनिक पहचान टैग (Animal ID) का उपयोग किया जाता है। टीकाकरण के समय पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होने के बाद अथवा पशु का जियो-टैग फोटो लेकर टीकाकरण का डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाता है, जिससे प्रत्येक पशु का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो सके।

 यह टीकाकरण अभियान कोल्ड-चेन (Cold Chain) को पूर्ण रूप से बनाए रखते हुए संचालित किया जा रहा है, जिससे वैक्सीन की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बनी रहती है।


पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने सभी 4 माह से अधिक उम्र के पशुओं को अनिवार्य रूप से FMD का टीका लगवाएं, ताकि पशुधन को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके और दुग्ध उत्पादन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Post a Comment

0 Comments