RBSE 12th Result 2026: तीन महीने बीमारी से जूझी, फिर भी नहीं टूटा हौसला..आरती प्रजापत ने 85% अंक लाकर किया कमाल, परिवार में खुशी का माहौल

देखा गया

 जज्बा:अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद पढ़ाई हुई प्रभावित, पर हिम्मत और मेहनत से रचा सफलता का नया कीर्तिमान; परांठा सेंटर चलाते हैं पिता

Media Kesari

Abhaneri (Dausa) 

आभानेरी (दौसा) -31 मार्च, 2026। कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों तो विपरीत परिस्थितियाँ भी रास्ता छोड़ देती हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है आभानेरी स्थित शुभ त्रिवेणी आदर्श विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आरती प्रजापत ने। आरती ने 12वीं कला वर्ग (Arts) की परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

RBSE 12th Result 2026,media kesari, latest news today, abhaneri newsआभानेरी (दौसा) -31 मार्च, 2026। कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों तो विपरीत परिस्थितियाँ भी रास्ता छोड़ देती हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है आभानेरी स्थित शुभ त्रिवेणी आदर्श विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आरती प्रजापत ने। आरती ने 12वीं कला वर्ग (Arts) की परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

सर्जरी का दर्द और छूटी पढ़ाई

आरती की यह सफलता इसलिए खास है क्योंकि परीक्षा से ठीक तीन महीने पहले वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई थीं। पिता मुकेश चंद प्रजापत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के पीक समय में आरती को अपेंडिक्स की समस्या हुई, जिसके कारण उसका इमरजेंसी ऑपरेशन करना पड़ा। इस सर्जरी की वजह से  तीन महीने तक इलाज चला। 

पिता चलाते हैं परांठा सेंटर, बेटी बनी गर्व

मुकेश चंद प्रजापत जयपुर में एक छोटा सा परांठा सेंटर चलाते हैं। सीमित संसाधनों और बेटी की बीमारी के बावजूद उन्होंने आरती का हौसला टूटने नहीं दिया। आरती ने भी शारीरिक कमजोरी को अपनी पढ़ाई में आड़े नहीं आने दिया और रिकवरी के साथ-साथ कड़ी मेहनत जारी रखी।

"बेटी की बीमारी को देख कर हम डर गए थे कि कहीं साल खराब न हो जाए, लेकिन आरती ने जो हिम्मत दिखाई, आज उस पर हमें गर्व है।" 

 - मुकेश चंद प्रजापत (पिता)


सफलता के सूत्र: मेहनत और संकल्प

आरती प्रजापत (Arti Prajapat) की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों ने उसे बधाई दी है। स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि आरती शुरू से ही होनहार रही है, लेकिन ऑपरेशन के बाद इतनी जल्दी रिकवर होकर 85% अंक लाना उसकी मानसिक दृढ़ता का प्रमाण है।

Post a Comment

0 Comments