Ajmer Police Drug Bust:गेहूं की आड़ में 'मौत' की तस्करी!अजमेर में 17 क्विंटल अफीम डोडा पोस्त बरामद, राजस्थान पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई,देखें VIDEO

देखा गया

नशा मुक्त अजमेर अभियान 

Smuggling News: नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने पकड़ा 2 करोड़ 60 लाख का अवैध मादक पदार्थ, ट्रेलर जब्त

NDPS Act: भीलवाड़ा निवासी गणेश और चेतन बैरवा गिरफ्तार, गेहूं की सप्लाई के नाम पर कर रहे थे नशीले पदार्थों की तस्करी


Curated By Media Kesari

जयपुर 25 अप्रैल। राजस्थान पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अजमेर पुलिस ने इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये मूल्य का 17 क्विंटल 27 किलो 48 ग्राम अवैध अफीम डोडा पोस्त बरामद किया है। 

Media Kesari,latest news today,rajasthan police,crime news hindi,जयपुर 25 अप्रैल। राजस्थान पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अजमेर पुलिस ने इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये मूल्य का 17 क्विंटल 27 किलो 48 ग्राम अवैध अफीम डोडा पोस्त बरामद किया है।

गेहूं के कट्टों की आड़ में तस्करी का शातिर तरीका

नसीराबाद सदर थानाधिकारी अशोक बिशु के नेतृत्व में विशेष टीम ने एनएच-48 पर दिलवाडी पुलिया के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध ट्रेलर (RJ 01 GB 9453) को रुकवाया। ट्रेलर की तलाशी लेने पर ऊपर 677 कट्टे गेहूं के भरे हुए थे, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच की, तो गेहूं के कट्टों के नीचे छिपाए गए 86 प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए, जिनमें भारी मात्रा में डोडा पोस्त भरा हुआ था।

देखें Video🎥

भीलवाड़ा के दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त ट्रेलर को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान गणेश बैरवा (23 वर्ष) और चेतन बैरवा (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कि आजाद नगर फुलिया कला जिला भीलवाड़ा के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण का विस्तृत अनुसंधान श्रीनगर थानाधिकारी पारुल यादव द्वारा किया जा रहा है।

    इस बड़ी सफलता में एएसपी राजेश कुमार मील और वृत्ताधिकारी कृष्ण कुमार का कुशल सुपरविजन रहा। टीम में थानाधिकारी अशोक बिशु के साथ हेड कांस्टेबल महेन्द्र टांडी, कांस्टेबल कल्याण, रवि, अर्जुन, लाल सिंह, महिपाल, सूरज, घासीराम, हिम्मत और राजेन्द्र सहित अन्य जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब इस तस्करी के मुख्य स्रोत और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था, इस संबंध में आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments