Global Affairs~ Apple new CEO 2026
Big Breaking: Apple CEO Tim Cook Resigns, John Ternus Will Be New CEO After 15 Years
Curated By Media Kesari
टिम कुक ने ऐपल में 15 साल तक CEO पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है। औपचारिक रूप से कुक के पद छोड़ने के बाद जॉन टर्नस Apple के नए सीईओ होंगे। कुक (Tim Cook) कंपनी में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।
जॉन टर्नस (John Ternus) मौजूदा समय में ऐपल में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के चीफ हैं। वे पिछले 25 वर्षों से Apple के साथ जुड़े हुए हैं. वे एक सितंबर से सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
2011 में बने थे CEO
स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) की बीमारी के दौरान टिम कुक ने कंपनी के CEO के रूप में इंटेरिम भूमिका निभाई। 24 अगस्त 2011 को स्टीव जॉब्स ने टिम कुक.को Apple का CEO अपॉइंट किया। टिम कुक की लीडरशिप में ऐपल ने कई बड़े मुकाम हासिल किए।
कुक के CEO रहते हुए कंपनी ने Apple Watch, AirPods, M1, M2, M3 सिलिकॉन चिप्स, Apple Vision Pro जैसे नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया। इसके साथ ही ऐपल पहली कंपनी बनी जिसकी वैल्यूएशन 3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंची। टिम की लीडरशिप में iCloud, Apple Music, Apple TV+, App Store जैसे सर्विस बिजनेसेस का विस्तार हुआ।

0 Comments