जयपुर रचेगा इतिहास-एक साथ...2 मई को नगर निगम और आमजन मिलकर दीवारों पर उकेरेंगे गुलाबी नगरी की नई तस्वीर

देखा गया

 'रंग दे गुलाबी' अभियान

स्वच्छ सर्वेक्षण में जयपुर को नंबर-1 बनाने की बड़ी तैयारी

क्या आपने कभी सोचा है कि एक ही दिन में पूरा शहर बदल सकता है? जयपुर तैयार है एक ऐसे रिकॉर्ड के लिए, जो पूरे देश में मिसाल बनेगा। 

जी हाँ...2 मई, 500 दीवारें और एक नया इतिहास..! 

Curated By Media Kesari

जयपुर:29 अप्रैल,2026। राजस्थान की राजधानी और अपनी विरासत के लिए प्रसिद्ध 'पिंक सिटी' (Jaipur) अब एक नए वैश्विक कीर्तिमान की ओर अग्रसर है। नगर निगम जयपुर (JMC) ने शहर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 (Swachh Survekshan) में अपनी रैंकिंग सुधारने के उद्देश्य से 2 मई को ऐतिहासिक 'रंग दे गुलाबी' (Rang De Gulabi) अभियान का ऐलान किया है। देश में अपनी तरह की इस पहली अनूठी पहल के तहत, रिकॉर्ड एक ही दिन में जयपुर शहर की 500 से अधिक दीवारों को आकर्षक कलाकृतियों और जीवंत रंगों से सजाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान न केवल Public Participation (जनभागीदारी) का सबसे बड़ा उदाहरण बनेगा, बल्कि गुलाबी नगरी की सांस्कृतिक पहचान को एक आधुनिक और रचनात्मक स्वरूप भी प्रदान करेगा।

Media Kesari, latest news today, pink city news, जयपुर:29 अप्रैल,2026। राजस्थान की राजधानी और अपनी विरासत के लिए प्रसिद्ध 'पिंक सिटी' (Jaipur) अब एक नए वैश्विक कीर्तिमान की ओर अग्रसर है। नगर निगम जयपुर (JMC) ने शहर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 (Swachh Survekshan) में अपनी रैंकिंग सुधारने के उद्देश्य से 2 मई को ऐतिहासिक 'रंग दे गुलाबी' (Rang De Gulabi) अभियान का ऐलान किया है। देश में अपनी तरह की इस पहली अनूठी पहल के तहत, रिकॉर्ड एक ही दिन में जयपुर शहर की 500 से अधिक दीवारों को आकर्षक कलाकृतियों और जीवंत रंगों से सजाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान न केवल Public Participation (जनभागीदारी) का सबसे बड़ा उदाहरण बनेगा, बल्कि गुलाबी नगरी की सांस्कृतिक पहचान को एक आधुनिक और रचनात्मक स्वरूप भी प्रदान करेगा।

नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में नगर निगम आयुक्त ने इस महत्वाकांक्षी अभियान को जयपुर के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।

आयुक्त ने बताया कि “सफाई सेवा मैराथन” से स्वच्छता की दिशा में मजबूत आधार स्थापित करने के बाद अब शहर को और अधिक आकर्षक और जीवंत बनाने की दिशा में यह अगला कदम है। 

नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि “रंग दे गुलाबी” केवल गुलाबी रंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य गुलाबी नगरी जयपुर को विभिन्न रंगों से और अधिक सुंदर, सृजनात्मक और जीवंत बनाना है। शहर की दीवारों पर पारंपरिक गुलाबी के साथ-साथ आकर्षक और कलात्मक रंगों का उपयोग किया जाएगा, जिससे हर क्षेत्र अपनी अलग पहचान के साथ उभरे और शहर की सांस्कृतिक विरासत का आधुनिक स्वरूप सामने आए।

इस अभियान में स्कूल, कॉलेज, एनजीओ, निजी संस्थाएं, कॉर्पोरेट समूह और आम नागरिक स्वेच्छा से भाग ले सकते हैं। विशेष रूप से पेंटिंग सेवाएं देने के इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं नीचे दिये गए numbers पर संपर्क कर सकते हैं। 

आयुक्त ने मीडिया को बताया कि इस अभियान के अंतर्गत चिन्हित सभी 500 दीवारों की जानकारी पेंटिंग से पहले और बाद में मीडिया एवं आमजन के साथ साझा की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम जयपुर ने सभी जयपुरवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में भाग लेकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और रंगीन बनाने में अपना योगदान दें। 

तो फिर देर किस बात की...आप भी इस महायज्ञ का हिस्सा बनें। अपनी कूची उठाएँ और जयपुर की विरासत को आधुनिक रंगों से सजाएँ।

रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें: 📞 7470651609 | 7878252518

Post a Comment

0 Comments