Breaking News: पहलगाम हमले की बरसी से पहले कश्मीर में सुरक्षा कवच: पर्यटन स्थलों पर विशेष नजर!

देखा गया

Latest news today, hyper local news


Curated By Media Kesari


पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पिछले साल 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी।

Media Kesari, latest news today, पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पिछले साल 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी।  #Pahalgam #JammuKashmir

 खुफिया सूत्रों के अनुसार, सभी सुरक्षा बलों को 22 अप्रैल के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, खासकर पर्यटन स्थलों पर, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। कश्मीर जोन के आईजीपी वीके बिर्दी ने श्रीनगर के पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। 

अधिकारियों ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियों को विशेष रूप से पर्यटन स्थलों के आसपास सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बहरहाल, हमले के करीब एक साल बाद बैसरन घाटी फिर पर्यटकों से गुलजार है। अनंतनाग जिले में स्थित 'मिनी स्विट्जरलैंड' का दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

पहलगाम रिजॉर्ट में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई नये उपाय लागू किए गए हैं। इनमें सेवा प्रदाताओं, विक्रेताओं, पोनीवालों का पूर्व सत्यापन शामिल है। सभी पर्यटन सेवा प्रदाताओं के लिए एक क्यूआर कोड-आधारित पहचान प्रणाली शुरू की गई है। पर्यटक अपने मोबाइल फोन से कोड को स्कैन करके संबंधित व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments