Breaking News Delhi Airport Fire
टेकऑफ के बाद इंजन में गड़बड़ी
Curated By Media Kesari
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (Indira Gandhi International Airport) एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख जाने वाली SWISS एयरलाइंस की एक फ्लाइट के लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया। यह घटना उस समय हुई जब विमान टेकऑफ के लिए तैयार हो रहा था। धुआं दिखते ही तुरंत इमरजेंसी प्रक्रिया शुरू की गई और यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया।
इस दौरान मची अफरा-तफरी में कम से कम चार यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लैंडिंग गियर से धुआं क्यों निकला।
Watch Viral Video
SWISS एयरलाइन ने जारी किया बयान
SWISS एयरलाइन ने एक बयान में कहा, हमें दिल्ली में फ्लाइट LX147 से जुड़ी एक घटना के बारे में जानकारी मिली है। जिस विमान में खराबी आई वह एयरबस A330 है। घटना भारतीय समय के अनुसार रात 1 बजे के बाद की है। जैसे ही विमान टेकऑफ करने के लिए रनवे में आया। विमान के बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया। जिसके बाद तुरंत फ्लाइट को रोक दिया गया।
एयरलाइन ने कहा, हमारी स्थानीय टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की देखभाल कर रही हैं। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले पर काम कर रहे हैं। इस घटना के पीछे के कारणों को पूरी तरह से समझने के लिए हमारी टीम जल्द ही दिल्ली जाएगी।
फ्लाइट डिटेल्स
यह फ्लाइट स्विस एयर (SWISS International Air Lines) की एक इंटरनेशनल सर्विस है, जो यूरोप और भारत के बीच ऑपरेट होती है।
एयरलाइन: SWISS International Air Lines Airbus A330
फ्लाइट नंबर: LX147
रूट: नई दिल्ली (IGI एयरपोर्ट)- ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)
डेस्टिनेशन: ज्यूरिख एयरपोर्ट, स्विट्जरलैंड (Zurich flight)
डिपार्चर एयरपोर्ट: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट
टाइप: इंटरनेशनल लॉन्ग-हॉल फ्लाइट

0 Comments