वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम 2026: उत्साह, संस्कृति और राष्ट्रीय सम्मान का भव्य महासंगम
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के संदेश से बढ़ा उत्साह; डॉ. शबाब आलम और देश की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में हिमाचली संस्कृति और समाजसेवियों का हुआ महासंगम
Curated By Media Kesari
शिमला: स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन (swarnim bharat samaj kalyan foundation shimla)द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम-2026 यहाँ अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमामयी वातावरण एवं सामाजिक सरोकारों की प्रेरणादायी भावना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले देश के विशिष्ट व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। हिमाचली संस्कृति की रंगारंग व मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे यह आयोजन सामाजिक एकता और सेवा भावना का एक अनुपम उदाहरण बनकर उभरा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शबाब आलम (चेयरमैन, फर्स्ट एड काउंसिल ऑफ इंडिया) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. बी.के. मोनिका (ब्रह्माकुमारीज, छोटा उदयपुर, गुजरात), डॉ. संजय साशन (प्रख्यात समाजसेवी, अंबाला, हरियाणा) तथा श्री प्रवीण सीयूटा (असिस्टेंट कंट्रोलर, वेट एंड मेजरमेंट विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार) ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी गणमान्य अतिथियों ने संस्था के दूरदर्शी सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
एक सशक्त और स्वर्णिम समाज का संकल्प
कार्यक्रम के आयोजक एवं स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि -
संस्था का यह वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष उमंग, उत्साह और सामाजिक दायित्व की भावना को सुदृढ़ करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को नि:स्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करना तथा स्थानीय प्रशासन व सरकारों के सहयोग से एक सशक्त, जागरूक और स्वर्णिम समाज का निर्माण करना है। उन्होंने दोहराया कि संस्था सदैव समाज के अग्रिम मोर्चे पर खड़े होकर अपना शत-प्रतिशत योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. मेहता ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्राप्त शुभकामना संदेश संस्था के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का मुख्य स्रोत रहा, जिसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में तन-मन-धन, समय और संकल्प से सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बिखेरा हिमाचली लोक संस्कृति का रंग
कार्यक्रम के दौरान एनजीएस विद्या मंदिर (शिमला) के छात्र-छात्राओं ने हिमाचली संस्कृति पर आधारित अत्यंत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। वहीं पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में सजी शिवशक्ति स्वयं सहायता समूह (डढारा, रामपुर) की महिलाओं ने अपनी बेजोड़ प्रस्तुति से लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया।
इसी कड़ी में हर्षिता शर्मा की आकर्षक और ऊर्जामयी प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए सबका दिल जीत लिया।
अलंकरण समारोह: विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए गए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश-विदेश में अपनी अनूठी पहचान बनाने वाली विभूतियों का सम्मान रहा, जिन्हें निम्नलिखित श्रेणियों में अवॉर्ड से नवाजा गया:
1. भारत रत्न अवॉर्ड 2026
वैज्ञानिक डॉ. रामदयाल मीना: राजस्थान की धोरा धरती के लाल, प्रख्यात प्रकृति भक्त वैज्ञानिक, भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं मानवतावादी विचारक। (लॉर्ड ऑफ साइंटिस्ट माननीय श्री श्याम सुंदर जी राठी के सहयोगी, रेड स्वस्तिक सोसायटी ऑफ इंडिया, नासिक, महाराष्ट्र के ब्रैंड एंबेसडर और राजस्थान स्टेट चीफ कोऑर्डिनेटर)।
बी.के. रीमा
बाबा हरजीत सिंह रसलपुर
2. मानद उपाधि अवॉर्ड 2026 (लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड)
डॉ. संजय साशन, डॉ. प्रोफेसर दिनेश कुमार, डॉ. परवीण भाई सोलंकी, डॉ. बी.के. मोनिका, डॉ. हरजिंदर सिंह, डॉ. मीनाक्षी गोयल और डॉ. जग ज्योति श्रीवास्तव।
3. भारत गौरव अवॉर्ड 2026
प्रफुल चंद्र ठाकुर, डॉ. बी.बी. मिश्रा, लोकेन्द्र सिंह वैदिक, डॉ. मोहम्मद फिरोज, अरुण कुमार एवं अजीज अहमद कुरैशी।
4. शान-ए-भारत अवॉर्ड 2026
डॉ. धीरज सहगल, डॉ. सत्या शर्मा, गब्बर सिंह वैदिक, कुलदीप भगत सिंह, सुमित शर्मा, डॉ. कपिल शर्मा, निजाकत अहमद और डॉ. सुनित पुन्याल।
5. शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026
राम लाल नेगी, उमा ठाकुर, निकेश ठाकुर, कविता ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, अजय कुमार, आशा कौशल और नीरज यादव।
6. हिमाचल गौरव अवॉर्ड 2026
संजय सूद, विजय डोगरा, पोल सिंह, कमल कांत, प्रवीण राणा, मंजू ठाकुर और पवना ठाकुर।
7. हरियाणा गौरव अवॉर्ड 2026
गौरव गुप्ता
8. शान-ए-हिमाचल अवॉर्ड 2026
नितेश भारती, जतिन ठाकुर, संजय सूद, संदीप कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार, राज कुमार और ज्योति लाल।
(इसके साथ ही, धरातल पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई अन्य प्रमुख समाजसेवियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।)
समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. शबाब आलम ने फाउंडेशन के सेवा कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए कहा, "यह संगठन वास्तव में जमीनी स्तर पर उतरकर जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है और समाज उत्थान का नेक कार्य कर रहा है। मैं इसके उद्देश्यों को धरातल पर लागू करने के लिए सदैव साथ खड़ा रहूँगा।" उन्होंने अपने उद्बोधन में एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि जिस निष्ठा और ईमानदारी से यह फाउंडेशन आज समाज कल्याण कर रहा है, उसी जज्बे के साथ आगामी भविष्य में इसे 'स्वर्णिम भारत राजनीतिक दल' के रूप में भी देश की मुख्यधारा में आकर सेवा करनी चाहिए।
अंत में, उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने मुक्तकंठ से आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव, आपसी समरसता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होते हैं।






0 Comments