बच्चों और युवाओं के साथ साइबर अपराध और नशामुक्ति पर विशेष चर्चा
साइबर ठगी से बचने के लिए हेल्पलाइन 1930 और गुड टच-बैड टच पर दी जानकारी
✍🏻चंद्रकांत बंका
Media Kesari
झुंझुनूं-जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, जिले में अपराध नियंत्रण और जन-जागरूकता के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी (झुंझुनूं शहर) गोपाल सिंह ढाका के सुपरवीजन में आयोजित हुआ। कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार (पुनि.) के नेतृत्व में उप-निरीक्षक रामनिवास एवं पुलिस स्टाफ द्वारा स्वर्ण जयंती स्टेडियम में युवाओं, बच्चों और आम नागरिकों को विभिन्न गंभीर विषयों पर विस्तार से जागरूक किया गया।
युवाओं, बच्चों व आम नागरिकों को बढ़ते साईबर अपराध, महिला व बच्चों से संबंधित अपराधों, यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों व नवीन कानून, अभियान उमंग तथा नशे की बढ़ती प्रवृतियों पर विस्तार से चर्चा की गयी। विद्यार्थियों को मजबूत एवं अलग अलग पासवर्ड का उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखने तथा सार्वजनिक वाईफाई के उपयोग से बचने के लिये प्रेरित किया गया, साथ ही किसी प्रकार की संदिग्ध साईबर गतिविधि की स्थिति में तुरंत साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा बालकों के सम्बंध में होने वाले अपराध बालश्रम, बालविवाह तथा गुडटच व बेडटच के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी जाकर टॉल फ्री डायल नं. 112 व राजकॉप सिटिजन एप्प के सम्बंध में जानकारी दी गयी।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स:
➡️किसी भी प्रकार की संदिग्ध साइबर गतिविधि या ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
➡️आपातकालीन स्थिति के लिए टॉल फ्री डायल नं. 112 और राजकॉप सिटिजन ऐप (RajCop Citizen App) का उपयोग करें।

0 Comments