Rajasthan News: नव अधिशासी अधिकारी अंगेश कुमावत का किया स्वागत

देखा गया

समाजसेवी सीताराम सैनी के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन

 बोले ईओ- 'जनहित के कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता'

✍🏻चन्द्रकांत बंका

Media Kesari

डूंडलोद (झुंझुनूं)-नगर पालिका डूंडलोद में मंगलवार को समाजसेवी सीताराम सैनी के नेतृत्व में नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी अंगेश कुमावत का मिठाई खिलाकर एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

Media Kesari, jhunjhunu news, डूंडलोद (झुंझुनूं)-नगर पालिका डूंडलोद में मंगलवार को समाजसेवी सीताराम सैनी के नेतृत्व में नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी अंगेश कुमावत का मिठाई खिलाकर एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने डूंडलोद नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिशासी अधिकारी अंगेश कुमावत ने आश्वासन दिया कि नगर की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम में मदनलाल स्वामी, प्यारेलाल उदावत, मांगीलाल उदावत एवं गंगाधर किलानिया सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments