खाकी का 'सुपर-6'! पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने दिए 'कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ' अवॉर्ड्स

देखा गया

2 घंटे में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा से लेकर अपराधियों की धरपकड़ तक-जयपुर पुलिस के इन जांबाज़ों की मेहनत और लगन को सलाम

मेहनत, लगन और समर्पण को मिला सम्मान, छह पुलिसकर्मी बने "कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ

Curated By Media Kesari

जयपुर, 19 अगस्त। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बुधवार को पुलिस आयुक्तालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को "कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। पुलिस आयुक्त मित्तल ने कहा कि जयपुर पुलिस का ध्येय 'आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना को साकार करना है। इसी उद्देश्य से पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देकर सम्मानित किया जा रहा है। 

Media Kesari,मीडिया केसरी, trending, viral videoJaipur Police, Constable of the Month, Sachin Mittal, Police Commissionerate Jaipur, Rajasthan Police, Jaipur News, Abid Khan, Rakesh Constable, Omesh Constable, Mukesh Kumar, Suresh Kumar Traffic, Bhajan Lal, Crime Prevention, Blind Murder Solved,जयपुर, 19 अगस्त। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बुधवार को पुलिस आयुक्तालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को "कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया।  पुलिस आयुक्त मित्तल ने कहा कि जयपुर पुलिस का ध्येय 'आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना को साकार करना है। इसी उद्देश्य से पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देकर सम्मानित किया जा रहा है।

➡️अपराध नियंत्रण और जनसेवा में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

जुलाई माह 2026 के कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए जिला पूर्व से चिन्हित आबिद खान कानि० कार्यालय पुलिस उपायुक्त पूर्व ने जुलाई माह में चलाये गये एमवी एक्ट, बाल वाहिनी, रिफ्लेक्टर टेप अभियान में अधिकाधिक कार्यवाही करवाने एवं सर्किल/थानों की अपराध गोष्ठी के संबंध में सूचनायें समय पर तैयार कर प्रेपित करवाने का सराहनीय कार्य किया है।

Watch Video 🎥


➡️ जिला पश्चिम के राकेश कानि० जिला विशेष टीम जयपुर पश्चिम ने पुलिस थाना हरमाडा के मुकदमा संख्या 354/26 में अज्ञात मृतक की शिनाख्त कर बस्सी टोल के सीसीटीवी कैमरों एवं टोल पेमेन्ट के आधार पर हत्या की वारदात करने वाले मुल्जिम सोनू बैरवा व सुधांशू जांगिड़ को गिरफ्‌तार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

➡️जिला उत्तर के ओमेश कानि० पुलिस थाना जयसिंहपुराखोर ने अज्ञात मृतक के ब्लाईण्ड मर्डर का घटना के 2 घण्टे बाद ही खुलासा कर प्रकरण में संलिप्त आरोपियों को नामजद करने में एवं थाने के दो प्रकरणों में वांछित ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी तथा एक वर्ष से अधिक समय से पैण्डिंग मुकदमों के निस्तारण में सराहनीय सहयोग प्रदान किया है।

➡️जिला दक्षिण के मुकेश कुमार कानि० पुलिस थाना विधायकपुरी ने जुलाई माह में 11 स्थाई वारंट, 20 गिरफ्तार वारंट, 35 जमानती वारंटों का निस्तारण किया एवं 57 सम्मन तामिल करवायें जाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

➡️ सुरेश कुमार कानि० यातायात उत्तर ने जोरावर सिंह गेट पर ड्यूटी के दौरान यातायात का सुगम संचालन करते समय दो चोरी की मोटरसाईकिल पकड़ कर संबंधित थाने को सुपुर्द करने का सराहनीय कार्य किया।

 ➡️भजन लाल कानि० पुलिस नियंत्रण कक्ष, आयुक्तालय जयपुर ने राजस्थान उच्च न्यायालय, राजस्थान अपील अधीकरण, जयपुर से प्राप्त रिट पिटीशन/अपील / अवमानना याचिका को लाईट्स पोर्टल पर निर्धारित समय पर अपडेशन का कार्य तथा प्राप्त होने वाले सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 आवेदन पत्रों का निश्चित समयावधि में निस्तारण करवाना एवं रिट, विभागीय जांच, अनुसंधान पत्रावलियों में कार्य कड़ी मेहनत एवं लगन से सम्पादित किये।

Post a Comment

0 Comments