राज्य के पुलिस प्रमुख ने राजनीतिक बयान देकर पुलिस के मनोबल को किया कमज़ोर-- इंजीनियर गौरव

देखा गया

देश की पुलिस के जज्बे को सलाम:पीपल्स ग्रीन पार्टी



जयपुर, 19 अप्रैल। इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी ने देश की पुलिस के सेवारत कर्मियों के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें उचित कंपनसेशन की मांग की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर गौरव ने कहा कि कोरोना महामारी के इस जोखिम भरे दौर में पुलिससेवा में लगे जवानों ने देश का सिर गौरव से उसी प्रकार ऊंचा किया हैं जिस प्रकार सदा भारतीय फौज करती आई है। आज पूरे मुल्क में बहुत ही जिम्मेदारी के साथ लॉक डाउन को लागू करवाने में जिस तरह पुलिस कर्मी लगे हुए हैं वह ऐतिहासिक हैं और सम्पूर्ण राष्ट्र कृतज्ञ महसूस कर रहा है।संकट के समय देश को दिए जा रहे इस योगदान से पुलिस ट्रेनिंग एवं आईडिया की गहराई दिखाई दे रही हैं।


इंजीनियर गौरव ने कहा कि पार्टी केंद्र और राज्य सरकार से मांग करती हैं कि 24×7 काम कर रहे इन जवानों को सामान्य समय से अधिक सेवा देने के एवज में अतिरिक्त भत्ता देकर सम्मानित किया जाना चाहिए।


इंजीनियर गौरव ने इस दौरान पुलिस बलों पर किये जा रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की हैं। उन्होंने दुःख जताया हैं कि राज्य के पुलिस प्रमुख ने हमलावरों के प्रति राजनीतिक बयान देकर पुलिस के मनोबल को कमजोर करने की कोशिश की हैं।

Post a Comment

0 Comments