नरूका अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

देखा गया
हिमा अग्रवाल


जयपुर-20 अप्रैल। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेंद्र सिंह ने जयपुर निवासी धनसिंह नरूका को महासभा का जिला उपाध्यक्ष जयपुर नियुक्त किया है। नरूका को यह नियुक्ति क्षत्रिय समाज व राष्ट्र संगठन के लिए सराहनीय कार्य करने पर दी गई है।



 राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेंद्र सिंह ने आशा की है कि संविधान की गरिमा एवं दायित्व का निर्वहन करते हुए नरूका संगठन की गरिमा व अनुशासन का पूर्ण रुप से पालन करेंगे और क्षत्रिय समाज, देश और धर्म के लिए कार्य करते रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके मंगलमय जीवन की कामना की।
 महासभा के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नरुका को शुभकामनाएँ व बधाई दीं।

Post a Comment

0 Comments