प्रतिबंधित बीड़ी बनाते हुए चार लोगो को दबोचा

देखा गया

सिटी पुलिस ने अवैध बीड़ी कारखाने पर मारा छापा 


ब्यावर/हेमन्त साहू ✍🏻


ब्यावर-13 मई। कोरोना महामारी के चलते बीते पौने दो माह से लॉकडाउन जारी है। राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बीड़ी, गुटखा सहित तम्बाकू उत्पाद को प्रतिबंधित किया गया है। लेकिन कानून की धज्जियां उड़ाते हुए कुछ लोग अवैध तरीके से मादक पदार्थ बीड़ी बनाने का दुस्साहस कर रहे है। शहर के जटिया मोहल्ले में अवैध रूप से प्रतिबधित बीड़ी बनाने के कारखाने की सिटी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली।


सूचना के आधार पर सिटी थानाधिकारी रर्मेंद्रसिंह हाड़ा, हेड कांस्टेबल मनीराम ने पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए अवैध कारखाने पर छापा मारा। पुलिस ने अवैध बीड़ी बनाते हुए चार लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने करीब 70 हजार रुपए कीमत की प्रतिबंधित बीडी की पेकिंग के बोरे को जब्त किया। पुलिस ने चारों लोगो गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments