जयपुर के बीटल्स प्रेमियों के लिए 'द बीटल्स आर फॉरएवर' पर वर्चुअल सेशन का हुआ आयोजन

देखा गया

आने वाले समय में भी 'बीटल्स' की लोकप्रियता बनी रहेगी



By Desk ✍️


जयपुर, 09 मई। बीटल्स का 50 साल पहले ब्रेक-अप हो चुका है, इसके बावजूद यह ग्लोबल बैंड वर्तमान में भी पॉप कल्चर परिदृश्य में जीवंत है। बैंड की प्रतिष्ठा को देखते हुए ऐसा लगता है कि बीटल्स आने वाले समय में और भी प्रसिद्ध होगा। आज जयपुर के बीटल्स प्रेमियों के लिए आयोजित एक वर्चुअल सेशन में इस बैंड के प्रति लोगों में रुचि देखी गई। इस सेशन में बीटल्स के रूपांतरण, इसके सदाबहार रहने, आदि पर चर्चा की गई। 'द बीटल्स आर फॉरएवर' विषय पर आयोजित इस सेशन में  सिद्धार्थ चतुर्वेदी (म्यूजिक फेस्टिवल प्रोड्यूसर और इवेंट मैनेजर), विजय एंड्रयूज (पब्लिशर, प्रमुख गायक और बेस गिटारिस्ट), मेलविन केस्टेलिनो (शिक्षक, संगीतकार एवं संगीत निर्माता) और जगदीप सिंह (पीआर प्रोफेशनल एवं बीटल्स रिसर्चर) ने यह चर्चा की।

चर्चा के दौरान सिद्दार्थ चतुर्वेदी ने संगीत की विभिन्न शैलियों के बारे में चर्चा की और पॉप, रॉक के साथ-साथ रॉक एन रोल शैलियों के बीच अंतर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बीटल्स एक बैंड है जो कि पॉप और रॉक दोनों संगीत शैलियों के अंतर्गत आता है।



मेलविन केस्टेलिनो ने विभिन्न बैंडों पर बीटल्स के प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने बैंड का प्रथम अनुभव शेयर किया और बताया कि बीटल्स को लेकर दर्शकों में आज भी क्रेज है।

विजय एंड्रयूज ने बीटल्स के इंडियन कनेक्शन के बारे में बताया की, वे कभी-कभी सितार बजाया करते थे और उनकी भारत यात्रा जो उनकी रचनात्मकता को जगाने में सहायक थी। उन्होंने यह भी बताया कि जॉर्ज हैरिसन ने बैंड में भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि जागृत की थी।

इससे पहले, जगदीप सिंह ने बैंड के बारे बताया कि कैसे उन्होंने केवरन क्लब से शुरूआत की और लिवरपूल में परफॉर्मेंस दी। इसी तरह, वे किस प्रकार से मैनेजर एपस्टीन से मिले जिन्होंने उन्हें ईएमआई म्यूजिक कंपनी से मिलवाया जिसने उनकी रिकॉर्डिंग्स को संभाला। ईएमआई के जरिए, बीटल्स ने विश्व भर में आयोजित कॉन्सर्ट्स में प्रस्तुति दी थी।

सेशन के दौरान, बैंड के कई गानों की परफॉर्मेंस भी दी गई। विजय एंड्रयूज ने 'आई सॉ हर स्टेंडिंग देयर'  और 'नॉर्वेजियन वुड्स' की  प्रस्तुति दी। वहीं मेलविन केस्टेलिनो ने 'यस्टरडे' और 'लेट इट बी' की परफॉर्मेंस दी। इसी के साथ दर्शकों के साथ प्रश्नोत्तर राउंड भी आयोजित हुआ।


Post a Comment

0 Comments