आम रास्ते मे भरा कीचड़युक्त गंदा पानी, लोगो का निकलना हुआ मुश्किल

देखा गया

दूषित एवं बदबूदार माहौल मे जीने को विवश हैं लोग



विशेष संवाददाता: फ़करुद्दीन खान ✍🏻



चाकसू-11मई। चाकसू के वार्ड नम्बर 21 स्थित देवनाराय कॉलोनी में लोग नारकीय जीवन जी रहे है। कॉलोनी मे घरों के आगे कीचड़युक्त गंदा पानी हर समय भरा रहता है जिससे कॉलोनी के लोगों को बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है। एडवोकेट कविता जगरवाल आदि ने बताया कि गली मे काफी मात्रा मे घरों के आगे कीचड़युक्त गंदा पानी भरा रहता है और बरसात के मौसम मे तो स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।


वही अन्य लोगों ने बताया कि उक्त समस्या के बारे मे प्रशासन को कई बार लिखित में अवगत कराया है। साथ ही 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई है परन्तु समस्या आज तक जस की तस बनी हुई है। प्रशासन की उदासीनता के चलते लोग मजबूरन दूषित एवं बदबूदार माहौल मे जीने को विवश है। वही कॉलोनी के लोगो ने पालिका ईओ से कॉलोनी मे भरे कीचड़युक्त गंदे पानी की निकासी की मांग की है।   सड़क पर मोरम मिट्टी डलवाकर रास्ते को ठीक कराने की मांग की हैं। ताकि कॉलोनी वासियों पानी भराव से राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments