वैश्विक महामारी में ज़रूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान ला रही युवाओं की टीम

देखा गया

बेजुबान जीवों के लिए की गई है परिण्डों व जल कुंडों की व्यवस्था



विशेष संवाददाता:- ओमप्रकाश सैनी

नवलगढ़-3 मई। समूचे विश्व मे कोरोना महामारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है और लाखों लोग ज़रूरी खाने को भी मोहताज़ हो गए हैं।
इस महामारी से झुन्झुनू जिले का नवलगढ़ कस्बा भी अछूता नहीं है। ऐसे कठिन समय में ज़रूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने में भाजपा मंडल के प्रतिनिधियों ने 32 दिन से लगातार जनता रसोई चलाते हुए मिसाल कायम की है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि रविवार को जनता रसोई का 32 वा दिन था। 550 भोजन पैकिट जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाये गए। इसके साथ ही अन्य प्रकल्पों के तहत जनता मास्क मुहिम, पुलिसकर्मियों व सफाई कर्मचारियों के ज्यूस व्यवस्था, गायो के लिए 4  क्विंटल कच्ची सब्जियों की व्यवस्था, कुत्तो के लिए 1000 रोटियो की व्यवस्था आदि भी जारी हैं।



सोनी ने आगे बताया कि जनता प्रवासी सम्पर्क केंद्र के द्वारा लगातार प्रवासियों से सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी जारी है।

 भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आज सांसद पुत्र अतुल कुमार खीचड़ ने भी जनता रसोई का अवलोकन किया और सभी कार्यो को सराहा। सभी प्रकल्पों के साथ दो दिन पहले शुरू की गई जनता परिंडा मुहिम में लगातार अलग अलग वार्डो से युवा आगे आ रहे है और पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी परिडो, कुंडों के माध्यम से कर रहे है।

आज सेवाकार्य में प्रगतिशील युवा सचिव हरीश मिश्रा, विजय इंदौरिया, सुमित शर्मा, अनुराग शर्मा, कमल शर्मा, मुकेश बड़जात्या, राकेश चोबदार, सुमित शर्मा, ज्ञानप्रकाश सुरेका, अतुल पारीक, सुरेश रुपदासका, आशीष रुपदासका, विनीत घोड़ेला, विशाल पण्डित, चक्रपाणि मिश्रा, विक्रम चोटिया, मनीष जांगीड़, विष्णु मिश्रा, महेंद्र स्वामी, विकास मिश्रा, लक्ष्मीकांत बबलू सैन, विवेक बिबासारिया ने अपनी सेवाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments