करीना कपूर से इंस्पायर्ड मॉडल श्रुति जल्द ही बॉलीवुड के मशहूर गायक आर्यन के अपकमिंग वीडियो में आएंगी नज़र

देखा गया

जयपुर के डांसर विभोर आर्यन के वीडियो से करेंगे डांस का धमाल



मीडिया केसरी वेब डेस्क ✍🏻



जयपुर/मुंबई-- यदि इरादे मज़बूत और हौसले बुलंद हों तो दुनिया की कोई ताकत आपको लक्ष्य तक पहुँचने से नहीं रोक सकती। इसी ज़ज़्बे से लबरेज़ दिल्ली की मॉडल श्रुति कुमार ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने में जुटी हुई हैं। श्रुति , मशहूर पंजाबी सिंगर आर्यन शर्मा के अपकमिंग वीडियो द्वारा अपनी काबलियत सिद्ध करने में लगी हुई हैं।


  बता दें कि श्रुति इससे पहले देश के कई राज्यों के शोज में परफॉर्म कर चुकी हैं। श्रुति बताती हैं कि उनकी हाईट कुछ कम होने के कारण उन्हें  कई बार रिजेक्ट भी किया गया,लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और हर बार एक नई उम्मीद के साथ अपने को आगे बढ़ाने की शुरुआत की।
 श्रुति ने बताया कि वो अभिनेत्री करीना कपूर से काफ़ी प्रेरित हैं और अपने पापा को ही अपना गुरु मानती हैं।
 अब वो आर्यन के साथ नए गाने में डेब्यू करने जा रही हैं।


पिंकसिटी के विभोर करेंगे डांस धमाल


   ऐसे बहुत कम युवा होते हैं जो छोटी उम्र में ही बड़े-बड़े सपने देखते हैं। जी हाँ.. हम बात कर रहे हैं जयपुर के छात्र विभोर अग्रवाल की। बहुत ही कम उम्र से  विभोर अपने डांस का हुनर दिखा रहे हैं। अब इनका यही हुनर बॉलीवुड सिंगर आर्यन शर्मा के जल्द रिलीज होने वाले वीडियो एल्बम में हमें देखने को मिलेगा।
Try Prime


  विभोर यहाँ इतनी आसानी से नहीं पहुँचे हैं। उन्होंने अपने संघर्ष की यात्रा शेयर करते हुए बताया कि उनको कई बार रिजेक्ट किया गया और तभी उन्होंने तय कर लिया था कि अब इसी क्षेत्र में पहचान व कैरियर बनाना है।
विभोर विशेष रूप से कंटेम्पररी एवं हिप-हॉप डांस में रुचि रखते हैं।



 तो बस इंतज़ार करिए इन उभरते कलाकारों की प्रतिभा को देखने का..!

Post a Comment

0 Comments