हिन्दी साहित्य भारती-- डॉ. प्रियंका कौशिक महामंत्री मनोनीत

देखा गया

हिन्दी साहित्य भारती के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर ललित शर्मा का मनोनयन




मीडिया केसरी वेबडेस्क ✍🏻



जयपुर। हिन्दी साहित्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र शुक्ल ने राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रजनीश शर्मा की अनुशंषा पर प्रदेश इकाई के लिए बलवीर सिंह करूण अलवर को मार्गदर्शक मण्डल में, डॉ. प्रियंका कौशिक, जयपुर को प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनयन की घोषणा की है।


केन्द्रीय महामंत्री डॉ. अनिल शर्मा की ओर से जारी विज्ञप्ति में इनके अलावा पं. मोहन चैतन्य शास्त्री, सुजानगढ़ एवं ललित शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है।



हिन्दी साहित्य भारती संस्था का उद्देश्य भारत के गौरवशाली साहित्य एवं सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर प्रतिष्ठा दिलाना, भारत में हिन्दी को राष्ट्रभाषा का संवैधानिक अधिकार दिलाना, हिन्दी की महत्ता स्थापित करना, साहित्यकारों कवियों, लेखकों के लिए योजनाबद्ध गतिविधियों का संचालन करना है।
शीघ्र ही राजस्थान  की प्रदेश इकाई का विस्तार किया जाएगा तथा जिले स्तर पर इकाई  गठित करने की योजना है।

Post a Comment

0 Comments