मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हिंदी पखवाड़े में आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएँ

देखा गया

जिले के युवा मंडलों व महिला मंडलों ने की सहभागिता



मध्यप्रदेश/ कन्हैया धारवैया ✍🏻




डिंडोरी-28 सितंबर। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में हिंदी पखवाड़ा  का आज समापन हुआ। नेहरू युवा केंद्र जिला डिंडोरी कार्यालय में समापन कार्यक्रम के दौरान सभी  राष्ट्रीय स्वयंसेवको ने अपने-अपने विकासखंड स्तर पर अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिंदी पखवाड़े में  निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम  युवा मंडल  एवं महिला मंडलों के माध्यम से  कराया गया।



  इस समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उर्मिला मिश्रा जो नर्मदा महिला मंडल की अध्यक्ष हैं, ने  हिंदी भाषा  के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है, हिंदी हमारी पहचान है, इसलिए हम हिंदुस्तानी कहे जाते हैं। 


 


  KIREI Women's Solid Sequins Embellished Black Cotton Casual Kurti 2XL 


 आर पी कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष  रीता उईके एवं उपाध्यक्ष रोहित बर्मन एवं सहयोगी  मिथलेश कुलेश थे। कार्यक्रम का संचालन पवन बर्मन ने किया।

दिनेश कुमार धनंजय परमार सुशील धुर्वे, गौरी दीक्षित एवं कार्यालय (पीटीएस) देवेंद्र बर्मन  ने भी हिंदी भाषा के महत्व पर अपनी  बात रखी।

Post a Comment

0 Comments