अपनों के ठुकराए निराश्रित बुजुर्गों की उम्मीद की किरण बना 'बुजुर्ग सहायता केंद्र'

देखा गया

नर सेवा, नारायण सेवा



मीडिया केसरी वेबडेस्क ✍🏻



जयपुर-3 सितंबर। जिन बेटों के जन्म की खुशी में माता-पिता खुशी से थाली बजाते हैं और उम्मीद करते हैं कि वो उनके बुढ़ापे का सहारा बनेगें वही जब मुँह फेर लेते हैं तो बुढापा अभिशाप बन जाता है। इस पर गरीबी, बीमारी भी हो तो यह और  भी ज्यादा कष्टकारी हो जाता है। 


 जयपुर के युवा नितेश खंडेलवाल बताते हैं कि जब उन्होंने ऐसे ही बेसहारा बुजुर्गों के बारे में अखबारों में पढ़ा और सड़कों पर बेबस व भूख-प्यास से तड़पते देखा तो उनसे रहा नहीं गया। नितेश ने उसी समय ठान लिया कि वो इन बुजुर्गों की यथा सम्भव मदद करेंगे।  इसी उद्देश्य से उन्होंने 'बुजुर्ग सहायता केंद्र' की शुरुआत की।  लगभग दो माह पूर्व शुरू किए गए इस मिशन में शुरू में चार-पाँच युवक जुड़े और धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती जा रही है।

 

  KIREI Women's Cotton Grey Floral Casual Anarkali Kurti 


 बुजुर्ग सहायता केंद्र  पूरे जयपुर शहर में कार्य कर रहा है। इस संस्था द्वारा ज़रूरतमंद बेसहारा बुजुर्गों को दोनों समय भरपेट भोजन करवाया जा रहा है। 

संस्था के अन्य सदस्य अमित सेठी ने बताया कि हमारा प्रयास रहता है कि हम अच्छे से अच्छा भोजन करवाएं। भविष्य में इसे  विस्तार रूप देने की हमारी योजना है जिसे शहर के गणमान्य लोगों के सहयोग से अमल में लाया जाएगा।




 इस सेवाभावी मिशन में ओम प्रकाश अग्रवाल,रजत खंडेलवाल,बंटी साफेवाला, अंकित खंडेलवाल एवं कमल खंडेलवाल भी कदम से कदम मिलाकर अपना योगदान दे रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments