Gurunanak Jayanti 2020- प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शुभकामनाएं

देखा गया

गुरुनानक देव की शिक्षाएं हर काल में प्रासंगिक और प्रेरणादायी हैं-- गहलोत


मीडिया केसरी वेबडेस्क ✍🏻



जयपुर, 29 नवंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुनानक जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

गहलोत ने कहा कि सिखों के प्रथम गुरू गुरुनानक देवजी ने सभी जीवों के प्रति सद्भाव, सामाजिक समरसता, शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया। उनके उपदेशों में मानव मात्र के कल्याण की कामना की गई है। उनकी शिक्षाएं हर काल में प्रासंगिक और प्रेरणादायी हैं।




मुख्यमंत्री ने आह्ववान किया कि हमें इस पावन अवसर पर गुरुनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments