प्रशासनिक फेरबदल-Bureaucrats transferred JaipurBreaking News- 3 कलेक्टर,5 आईजी एवं 13 एसपी का गहलोत सरकार ने किया तबादला, बारां को आखिर मिल गया नया कलेक्टर

देखा गया

सुधांशु पंत को मिली जलदाय विभाग की कमान


नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आयुक्त दिनेश यादव को हटाया


हरीश शर्मा- बारां

जयपुर- 05 जनवरी। प्रदेश की गहलोत सरकार ने साल की शुरुआत में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS एवं IPS अफसरों के तबादले किए हैं।

कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात इन अधिकारियों की Transfer List जारी की।

बारां में नए कलेक्टर का पदस्थापन

 चर्चित घूसकांड में गिरफ्तार व पदच्युक्त पूर्व बारां कलेक्टर इंद्र सिंह राव के कारण यह पद काफी समय से रिक्त चल रहा था। लंबे इंतजार के बाद आखिर यहाँ राजेन्द्र विजय को कलेक्टर बनाया गया है।राजेन्द्र विजय इससे पहले परियोजना निदेशक व संयुक्त सचिव EGS के पद पर नियुक्त थे।


 झालावाड़ कलेक्टर को भी बदलकर यहाँ हरिमोहन मीणा को लगाया गया है जो पूर्व में खादी बोर्ड सचिव थे।

APO चल रहे सांवरमल वर्मा चुरू के नए कलेक्टर बने।

राज्य सरकार ने प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर (Law and order) को और पुख्ता करने के लिए 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक (Police Superintendent ) बदल दिए हैं।

राज्य सरकार ने एसपी बदलने के साथ ही 5 रेंज आईजी भी बदले दिये हैं।हवा सिंह घुमरिया अब जयपुर रेंज के आईजी होंगे, वहीं सत्यवीर सिंह उदयपुर रेंज के आईजी बनाये गये हैं। एस.सेंगाथिर अजमेर रेंज के और प्रसन्न कुमार खमेसरा भरतपुर रेंज के आईजी होंगे। रविदत्त गौड़ कोटा रेंज आईजी लगाया गया है।

बारां पुलिस अधीक्षक डा. रवि सबरवाल का तबादला कर यहाँ विनीत कुमार बंसल को लगाया गया है।डा रवि अब डीआईजी एससीआरबी जयपुर होंगे।

एपीओ चल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत को पीएचडी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। इनके अलावा यज्ञमित्र सिंह देव अब आयुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर होंगे। इनसे पहले यहाँ दिनेश यादव पदस्थापित थे। दिनेश यादव को सचिव सामान्य प्रशासन व कैबिनेट की ज़िम्मेदारी दी गई है।

Post a Comment

0 Comments