Poster Launch Hindi News -एक बड़े उद्देश्य के साथ संतोष उपाध्याय ने बनाई अपनी फिल्म ‘मासूम सवाल: द अनबियरेबल पेन’ का किया पोस्टर लॉन्च

देखा गया

फिल्म के जरिए जो संदेश हम देना चाहते हैं वो लोगों के नजरिए में एक बदलाव लाएगा- संतोष उपाध्याय


मीडिया केसरी मनोरंजन डेस्क ✍🏻


मुम्बई- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के ख़ास मौके पर महिला मुद्दे पर केंद्रित फिल्म- ‘मासूम सवाल: द अन्बेरबल पेन’ के निर्माता, नक्षत्र 27 मीडिया प्रोडक्शन और फिल्म के लेखक-निर्देश संतोष उपाध्याय ने फ़िल्म का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया।

 यह फिल्म महिला सशक्तिकरण के लिए इनके योगदान को बढ़ाती और दर्शाती है।



फिल्म ‘मासूम सवाल: द अन्बेरबल पेन’ के पोस्टर को सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया। पोस्टर में नजर आ रही मुख्य अभिनेत्री नितांशी गोयल के साथ ही फिल्म में महत्तवपूर्ण किरदार निभाते वृन्दा त्रिवेदी, रोहित तिवारी, एकावली खन्ना, शिशिर शर्मा, मोहा चौधरी और मधु सचदेवा जैसे मंझे हुए कलाकार भी नज़र आ रहे हैं।


फिल्म के पोस्टर के बारे में बताते हुए निर्देशक संतोष उपाध्याय ने कहा, “अपनी आने वाली इस फिल्म का पोस्टर दुनिया के सामने पेश  करके मैं बेहद उत्साहित हूँ. मेरा मानना है कि फिल्म के जरिए जो संदेश हम देना चाहते हैं वो लोगों के नजरिए में एक बदलाव लाएगा। मासिक धर्म से जुड़ी हमारे समाज की सोच को ये फिल्म जरूर बदलेगी.’’




फिल्म ‘मासूम सवाल: द अन्बेरबल पेन’ एक ऐसी बच्ची की कहानी है जिस पर, मासिक धर्म आने के बाद ढकोसलों और रूढ़ीवादी सोच को थोप दिया जाता है।

फिल्म ‘मासूम सवाल: द अन्बेरबल पेन’ को निर्माता रंजना उपाध्याय नक्षत्र 27 मीडिया प्रोडक्शन के बैनर तले प्रस्तुत कर रही हैं। इस फिल्म के गीत डॉ.प्रकाश चंद्रा गिरी और संतोष उपध्याय ने लिखे हैं।

Post a Comment

0 Comments