Latest Jaipur News- थाली नाद के साथ पांच जुलाई को महिला विरोधी सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगी महिलाएंः- दिया कुमारी

देखा गया

आक्रोशित गीत ’’बहन बेटियों का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान‘‘ हुआ लॉन्च

Media Kesari

Jaipur (Rajasthan)

जयपुर, 03 जुलाई 2023। दुष्कर्म और महिला उत्पीडन के बढते मामलों को लेकर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान साढे चार साल में प्रदेश में महिला उत्पीडन की तमाम घटनाओं पर डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई एंव पोस्टर विमोचन के साथ महिला आक्रोश पर विडियों और ऑडियो रिलीज किया गया। 

भाजपा सांसद एंव प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 5 जुलाई को महिला मोर्चा के नेतृत्व में बडी संख्या में महिलाएं भाजपा प्रदेश कार्यालय मंें एकत्रित होंगी, इस दौरान कार्यालय में ही एक बैठक का आयोजन होगा। इसके बाद सभी महिलाएं थाली नाद के साथ गूंगी बहरी गहलोत सरकार को जगाने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगी। 

दिया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इन साढे चार सालों में दुष्कर्म और महिला उत्पीडन के मामले 46 प्रतिशत बढोतरी हुई हैं। महिला उत्पीडन के मामलों में आज राजस्थान देश में ‘‘नंबर एक’’ पहुंच गया है। जिस प्रदेश में महिलाओं के सम्मान के लिए रानी पदमिनी और मां पन्नाधाय ने बलिदान दिया उस प्रदेश में महिलाओं यह स्थिति शर्मसार करती है। 

सांसद दिया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार मंत्री शांति धारीवाल प्रदेश की विधानसभा में दुष्कर्म के बढते मामलों पर यह कहते हैं कि ‘‘राजस्थान मर्दों का प्रदेश हैं’’। एक जिम्मेदार पद पर बैठे मंत्री का यह बयान बताता है कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की मानसिकता कितनी घृणित और कुत्सित है। वहीं प्रदेश के मुखिया सीएम गहलोत यह कहकर दुष्कर्म आरोपियों का बचाव करते हैं कि दुष्कर्मियों को फांसी की सजा नहीं देनी चाहिए वरना दुष्कर्म के अधिंकांश मामलों में आरोपी दुष्कर्म के बाद पीडिता की हत्या भी करने लगेंगे। कांग्रेस के नेताओं के ये बयान इनकी महिला विरोधी मानसिकता को स्पष्ट करते हैं।

दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेशभर में कहीं भी महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। चाहे वह एंबुलेंस, सडक, घर, अस्पताल और पुलिस थानों तक में महिला सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में  जयपुर, डूंगरपुर, बाडमेर, उदयुपर, अलवर और भिन्न भिन्न स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध घटित हुए हैं। 

प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस का कुशासन, प्रदेश को किया शर्मसार रेप में नंबर 01 प्रदेश पोस्टर का विमोचन किया गया। वहीं इस दौरान ‘‘बेटियों का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान’’ आक्रोशित गीत भी लॉंच किया गया। 

इस दौरान प्रेसवार्ता में महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा, ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा और मीडिया संपर्क प्रमुख आनन्द शर्मा मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments