Paota News- वीरांगनाओं का सम्मान करना हर नागरिक का राष्ट्र धर्म- कुलदीप धनखड़

देखा गया

भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के अंतिम दिन गौ सेवा, वीरांगना व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 


मोहन कुमार गौड़ ✍🏻

Paota (Rajasthan)


पावटा। विधानसभा क्षेत्र विराटनगर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से सेवा समर्पण अभियान के तहत आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के छठे दिन शुक्रवार को कुलदीप धनखड़ पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा ने अपने जन्मदिवस कार्यक्रम को विधानसभा क्षेत्र विराटनगर के कुशल्या की ढाणी खेल मैदान बीलवाडी मे माटी कला कलाकार एवं भूतपूर्व सैनिक व सामुदायिक भवन के पास कुहाडा मे श्रमिक सम्मान समारोह के रूप में मनाया।  

पावटा। विधानसभा क्षेत्र विराटनगर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से सेवा समर्पण अभियान के तहत आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के छठे दिन शुक्रवार को कुलदीप धनखड़ पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा ने अपने जन्मदिवस कार्यक्रम को विधानसभा क्षेत्र विराटनगर के कुशल्या की ढाणी खेल मैदान बीलवाडी मे माटी कला कलाकार एवं भूतपूर्व सैनिक व सामुदायिक भवन के पास कुहाडा मे श्रमिक सम्मान समारोह के रूप में मनाया।

वहीं सेवा सप्ताह के तहत अंतिम दिन शनिवार को अस्पतालों मे मरीजो को फल वितरित कर, श्री कृष्ण गौशाला बड़नगर मे गौ सेवा कर अपना जन्मदिन मनाते हुए कुलदीप धनखड़ ने कहाँ कि अपने जन्मदिन पर फिजूल खर्चा नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर हजारों रुपयों पार्टी पर खर्च करने की जगह गौ वंश के लिए दान करना चाहिए। इससे पशुओं को भोजन मिलता है एवं हमें पुण्य प्राप्त होता है। गौ सेवा करने से मानव जीवन को सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। हर मानव को गौसेवा करने से बेहतर फल की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में गौसेवा करना हमारा परम धर्म माना जाता है।

कुलदीप धनखड़ ने कहाँ कि अपने जन्मदिन पर फिजूल खर्चा नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर हजारों रुपयों पार्टी पर खर्च करने की जगह गौ वंश के लिए दान करना चाहिए। इससे पशुओं को भोजन मिलता है एवं हमें पुण्य प्राप्त होता है। गौ सेवा करने से मानव जीवन को सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। हर मानव को गौसेवा करने से बेहतर फल की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में गौसेवा करना हमारा परम धर्म माना जाता है।

श्री श्री 1008 बाबा बजरंग दास महाराज मंदिर परिसर कारोली मे आयोजित वीरांगना सम्मान समारोह में वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। मंच से संबोधित करते हुए कुलदीप धनखड़ ने कहा कि देश की सीमा पर डटे रहकर देशवासियों की सुरक्षा करने वाले वीर जवान और वीरांगनाओं का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्र धर्म है, इससे जय जवान, जय किसान के नारे को सार्थक करने के साथ राष्ट्र को मजबूती मिलती है कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह के दौरान विधानसभा क्षेत्र विराटनगर की 35 से ज्यादा वीरांगनाओं का सम्मान करते हुए धनकड ने कहाँ कि सैनिको व उनके परिजनों व वीरांगना का सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है। सरकारी अस्पताल के सामने बड़नगर मे प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान प्रतिभाओ को सम्मानित करते हुए कुलदीप धनकड ने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है। प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथ–साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग देना आवश्यक है। 

समारोह के दौरान एस जी एन हॉस्पिटल मे समर्थको द्वारा केक काट कर जन्म दिवस मनाया गया।

कुलदीप धनकड ने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है। प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथ–साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग देना आवश्यक है।   समारोह के दौरान एस जी एन हॉस्पिटल मे समर्थको द्वारा केक काट कर जन्म दिवस मनाया गया।

 इस मौके पर डॉ. जयराम यादव, डॉ. दर्शन परिदा, डॉ. सुरेश ठुकरान, टीटू सिंह उप प्रधान, कैलाश सिंह, श्रवण सिंह सरपंच कारोली, विनोद सिंह समाजसेवी, राव मनोज हरिराम कपूरिया पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजवीर सिंह हेमंत धनखड़ उदयवीर सिंह सरपंच कैरोडी, दीपक कुमार राजनेता सरपंच प्रतिनिधि, भीम सिंह, रिशाल सिंह, बजरंग सिंह, रामकरण यादव शेर सिंह शेखावत, विमला देवी मण्ढा सरपंच, विकास सिंह, अशोक सिंह, राहुल यादव, विकास यादव पिंकी कंवर पूर्व उप प्रधान हरिद्वारी लाल स्वामी, नरेश यादव पूर्व पंचायत समिति सदस्य आदि प्रमुख लोगों ने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति व जनसमूह उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments