Media Kesari
Jaipur (Rajasthan)
जयपुर- राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने बुधवार को निगम मुख्यालय में निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों को इनलैण्ड कन्टेनर डिपो, भीलवाडा के लोकार्पण कार्यक्रम में सराहनीय योगदान के लिये प्रशस्ती पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किये।
राजीव अरोड़ा ने कहा कि कुशल कर्मचारी किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं ।इस कार्यक्रम में निगम की प्रबंध निदेशक डॉ. मनीषा अरोड़ा भी उपस्थित रहीं।
उल्लेखनीय है कि गत माह 22 जुलाई 2023 को पिछले 10-12 वर्षो से बंद पडी निगम की इकाई आई.सी.डी. भीलवाडा का लोकार्पण उद्योग मंत्री राजस्थान द्वारा किया गया था। इस आई.सी.डी. के प्रारंभ होने से भीलवाडा सहित उदयपुर, विजय नगर, चित्तौडगढ़, शाहपुरा, माण्डलगढ़ आदि निकटवर्ती औद्योगिक इकाईयों को पोर्ट तक अपने माल को पहुचाने के लिये लॉजिस्टिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
राज्य के तेजी से उभर रहे भीलवाडा औद्योगिक क्षेत्र की इकाईयों को इस आई.सी.डी. के संचालन से उद्योग संगठनो में हर्ष की लहर उत्पन्न हो गयी है। निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों ने अरोड़ा को उनके द्वारा दिये गये प्रशस्ती पत्र एवं पुरस्कार के लिये आभार व्यक्त किया।
0 Comments