- सेरेमोनियल परेड द्वारा लौह पुरुष का किया स्मरण
Media Kesari
Jaipur
जयपुर - मंगलवार को 83 वाहिनी द्रुत कार्य बल लालवास जयपुर [83 battalion RAF lalwas jaipur],में भारत के लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल [Sardar Vallabhbhai Patel] की 147वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रवीण कुमार सिंह कमाण्डेन्ट के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day 2023) मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रवीण कुमार सिंह, कमाण्डेंट [Commandant Praveen Kumar Singh] ने राष्ट्रीय एकता की महता को समझाते हुए बताया कि राष्ट्रीय एकता राष्ट्र को सशक्त एवं संगठित बनाती है। राष्ट्रीय एकता ही वह भावना है जो विभिन्न धर्मों, संप्रदायों, जाति, वेश-भूषा, सभ्यता एवं संस्कृति के लोगों को एक सूत्र में पिरोये रखती है। अनेक विभिन्नताओं के उपरान्त भी परस्पर मेल-जोल से रहते है। इसलिए इतनी विभिन्नताएँ होते हुए भी, (शायद ही विश्व के किसी अन्य देश में हो) हमारा भारत देश राष्ट्र एकता की एक मिशाल है। प्रवीण कुमार सिंह, कमाण्डेंट के साथ बटालियन के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने एकता की शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में बटालियन द्वारा प्रवीण कुमार सिंह, कमाण्डेंट के नेतृत्व में सेरेमोनियल परेड [ceremonial parade] का आयोजन कर लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को स्मरण कर एकता की मिसाल कायम की।
इस अवसर पर प्रवीण कुमार सिंह, कमाण्डेंट के साथ दीपक कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, बटालियन के राजपत्रित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान उपस्थित रहे।
![83 battalion of Rapid Action Force (RAF) celebrated National Unity Day रेपिड एक्शन फोर्स (RAF) की 83 बटालियन ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस Media Kesari Jaipur जयपुर - मंगलवार को 83 वाहिनी द्रुत कार्य बल लालवास जयपुर [83 battalion RAF lalwas jaipur],में भारत के लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल [Sardar Vallabhbhai Patel] की 147वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रवीण कुमार सिंह कमाण्डेन्ट के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day 2023) मनाया गया।](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhbFUberTkvb4YTPbnw7ogky9mON727y1EMgYeVtINLSLZMmsvZ1fTXHW5v9bf4AMEqfaN_vVP6uML6LFMBKgi1V70FjM-z_rz-nxI1KpT7IToAsEG93JzXyLDCH4iIQwT97X5m2B-IStXI5h43tqKvs9yIm75ubkwYryQIlf6yNMjjRK_0Q21LO8CZjF8/w320-h244/IMG-20231031-WA0031.jpg)

![Media kesari rapid action force ki 83 battalion ne manaya national unity day 2023 कार्यक्रम में बटालियन द्वारा प्रवीण कुमार सिंह, कमाण्डेंट के नेतृत्व में सेरेमोनियल परेड [ceremonial parade] का आयोजन कर लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को स्मरण कर एकता की मिसाल कायम की। इस अवसर पर प्रवीण कुमार सिंह, कमाण्डेंट के साथ दीपक कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी,](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEim9y34MauwJMbh_2FpizOR8eBFPZGo7siH3h2bH3hr4EnkCUJCyG8NjZqbh2yBYG1Kv5QiOiYdNxJ2Mig3ADWGNEoiBGCMKQL9-SENHLD-6dD-mJazX0GW4A0vo1iRkksPRag9CH2UTjuEw_cQA3QWvkfWlBu6LNJfMS2xs3LmfenC7OGVDEHU0lrhZ8o/w320-h216/IMG-20231031-WA0032.jpg)
0 Comments