आरती साया मिशन हैपिनेस हैल्पिंग हैण्ड्स की टीम ने जयपुर के राजावास क्षेत्र में किया पौधारोपण

देखा गया

हरियाली की ओर एक कदम: आरती साया मिशन हैपिनेस हैल्पिंग हैण्ड्स का सफल पौधारोपण अभियान


Media Kesari

Jaipur


जयपुर- शहर के सीकर रोड स्थित राजावास क्षेत्र में "आरती साया मिशन हैपिनेस हैल्पिंग हैण्ड्स" की टीम द्वारा बी.एड. और एसटीसी कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

संस्था के सदस्यों द्वारा अशोक के पौधों सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

Media Kesari, latest Jaipur news, plantation news,जयपुर- शहर के सीकर रोड स्थित राजावास क्षेत्र में "आरती साया मिशन हैपिनेस हैल्पिंग हैण्ड्स" की टीम द्वारा बी.एड. और एसटीसी कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।   संस्था के सदस्यों द्वारा अशोक के पौधों सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
Aarti Saya Mission Happiness Helping Hands team conducted a tree plantation drive in the Rajawas area of Jaipur.

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना था। 


WATCH VIDEO -

 

इस पौधारोपण कार्यक्रम में पूजा शर्मा, ऐनी, पूर्णिमा, रूपाली, दीपा, शारदा बोथरा, अमीता, बीना, मोनिका, अभिलाषा सहित कई सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को निभाया। 


संस्था टीम ने पौधों की देखभाल करने और समाज में पर्यावरण जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया, जिससे यह अभियान निरंतर जारी रह सके।

 संस्था की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम राजस्थान में चल रहे व्यापक वृक्षारोपण अभियानों के साथ सामंजस्य रखते हैं, जो प्रदेश को हरा-भरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। 

भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को हरियाली अभियान से जोड़ा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments