Phalodi Crime News:- राजकार्य में बाधा पहुँचाने वाले दो फरार आरोपियों को फलोदी पुलिस ने किया गिरफ्तार

देखा गया

बस रूट विवाद के दौरान पुलिस पर किया था हमला


संवाददाता- नेमीचंद सोनी डांवर

लुणा (फलोदी)

मीडिया केसरी


फलोदी- पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत, फलोदी पुलिस ने दो माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। 

यह गिरफ्तारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण व वृताधिकारी सग्रामसिंह भाटी के सुपरविजन में, भोजासर थानाधिकारी अशोक कुमार व उनकी टीम ने की।

Phalodi crime news, latest crime news, rajasthan crime news, latest news today, फलोदी की ताज़ा खबर


घटना की शुरुआत 24 मई 2025 को हुई थी, जब बस रूट संचालन को लेकर हुए विवाद में पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। 


देखें Video-


 
आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी और धक्का-मुक्की कर राजकार्य में बाधा पहुँचाने का प्रयास किया, जिसके चलते मामला दर्ज किया गया था।


 पुलिस टीम-


1. अशोक कुमार - उप निरीक्षक, थानाधिकारी भोजासर  

   2.  दमाराम- सहायक उप निरीक्षक (सउनि)  

3. श्री बजरंगलाल - कांस्टेबल, नंबर 493  

  4.  पीथाराम- कांस्टेबल, नंबर 443  


पकड़े गए आरोपी:

1. सुभाष पुत्र बस्तीराम, उम्र 25, निवासी खारियाबास, बीकानेर

2. दिलीप उर्फ विनोद पुत्र मदनलाल, उम्र 21, निवासी फुलासर बड़ा, बीकानेर


पुलिस ने दोनों से पूछताछ में अपराध स्वीकार करवाया है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments