Baran News-
सावन के अंतिम सोमवार पर कमलेश्वर विकास समिति की 11वीं विशाल कावड़ यात्रा भव्य रूप से सम्पन्न
1200 से अधिक श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से गंगाजल लेकर शिवालय में जलाभिषेक किया, क्षेत्र में छाया भक्तिमय उत्साह
संवाददाता: हरीश शर्मा ✍🏻
बारां (राजस्थान)
Media Kesari
भंवरगढ़ ( बारां)-05 अगस्त 2025। सावन मास के अंतिम सोमवार को भंवरगढ़ में कमलेश्वर विकास समिति द्वारा आयोजित 11वीं विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। इस बार करीब 1201 कावड़ियों ने यात्रा में भाग लिया, जो इसे क्षेत्र की सबसे बड़ी यात्राओं में से एक बनाता है।
सीताबाड़ी से आरंभ होकर गंगाजल से कावड़ भरकर निकाली गई इस यात्रा का समापन कमलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ, जहां सभी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और भगवान शिव की पूजा की। यात्रा के मार्ग पर केलवाड़ा और भंवरगढ़ के स्थानीय लोग जगह-जगह स्वागत एवं सत्कार करते नजर आए।
महावीर नागर और महेंद्र जी जमींदार स्वर्ण कावड़ के मुख्य जजमान रहे। लगभग 2 से 3 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में जन-जन की भक्ति व उत्साह देखने को मिला। झांकियों, बग्गियों और भक्ति गीतों ने यात्रा के माहौल को और भी दिव्यता से भर दिया।
विशेष आकर्षण रही "ऑपरेशन सिंदूर" झांकी, जिसने देशभक्ति और शिवभक्ति दोनों का संदेश दिया।
क्षेत्रीय विधायक ललित मीणा ने भी नेशनल हाईवे 27 पर पहुंचकर कावड़ियों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
पूरे क्षेत्र में शिवभक्ति का रंग छाया रहा और यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुई।


0 Comments