कैराना में नोटों के हार पर खूनी कहर! युवक की गला रेतकर हत्या, डेढ़ लाख लूटकर फरार...शादी से पहले मातम का मंज़र!

देखा गया

Kairana News: कब तक लहूलुहान होते रहेंगे रास्ते? कब जागेगा सिस्टम?

 

कैराना से गुलवेज़ आलम की ख़ास रिपोर्ट ✍🏻

Media Kesari

कैराना (शामली) 07 अगस्त, 2025। उत्तर प्रदेश के कैराना में गुरुवार की सुबह ऐसा खूनी तांडव देखने को मिला जिसने इलाके की रूह कांप दी। शादी की खुशियां उस वक़्त मातम में बदल गईं, जब एक युवक को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि वह अपने साले की बारात के लिए नोटों का हार लेकर जा रहा था। बदमाशों ने रास्ता रोककर पहले लूटपाट की, फिर चाकुओं से गोदकर युवक का गला रेत डाला और डेढ़ लाख रुपये का हार लूटकर फरार हो गए।

Media Kesari, latest news today, kairana crime news,कैराना (शामली) 07 अगस्त, 2025। उत्तर प्रदेश के कैराना में गुरुवार की सुबह ऐसा खूनी तांडव देखने को मिला जिसने इलाके की रूह कांप दी। शादी की खुशियां उस वक़्त मातम में बदल गईं, जब एक युवक को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि वह अपने साले की बारात के लिए नोटों का हार लेकर जा रहा था। बदमाशों ने रास्ता रोककर पहले लूटपाट की, फिर चाकुओं से गोदकर युवक का गला रेत डाला और डेढ़ लाख रुपये का हार लूटकर फरार हो गए।

 सपनों की बारात के लिए निकला था जीजा, खून से सना शव वापस आया

मूल रूप से झारागढ़ी, थाना गन्नौर, जनपद सोनीपत (हरियाणा) निवासी 26 वर्षीय शाहनवाज अपनी पत्नी महफरीन के साथ बाइक पर सवार होकर अपने साले इमलाक की बारात के लिए नोटों का खूबसूरत हार लेकर कैराना आ रहा था। जैसे ही दोनों खुरगान गांव मार्ग पर पहुंचे, वहां चार से पांच हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।


यहाँ देखें VIDEO



बदमाशों की नज़र हार पर थी, लेकिन जब शाहनवाज ने हार देने से मना किया, तो हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर पहले शाहनवाज का सीना छलनी कर दिया, फिर गला रेतकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी महफरीन चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन दरिंदों ने उस पर भी चाकू तान दिया और वहां से डेढ़ लाख रुपये का हार और बाइक लूटकर फरार हो गए।


पुलिस महकमे में हड़कंप, आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शाहनवाज को सीएचसी ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी संतोष कुमार सिंह खुद मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी जुटाई।


"सीने और गले पर कई चाकू के वार मिले हैं" — पुलिस


पुलिस के अनुसार, हत्या इतनी बेरहमी से की गई है कि शाहनवाज के गले और सीने पर कई गंभीर चाकुओं के निशान मिले हैं। मृतक की पत्नी फिलहाल गहरे सदमे में है और बयान देने की स्थिति में नहीं है।


 बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम गठित, आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे


पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी हैं और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में घटना को प्लानिंग के तहत अंजाम दी गई साजिश माना जा रहा है।


 शादी की खुशियां लूट ले गए हैवान ...अब मातम में डूबा पूरा परिवार


इमलाक की बारात जिस घर से निकलनी थी, अब वहीं मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सवाल उठता है ...क्या कैराना में अब कोई सुरक्षित है? क्या डेढ़ लाख के हार के लिए किसी की जान यूं ही ले ली जाएगी?


 कब तक लहूलुहान होते रहेंगे रास्ते? कब जागेगा सिस्टम?

Post a Comment

0 Comments