Phalodi Crime News- रात्रि में सोलर प्लांट में घुसकर मारपीट के दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

देखा गया

थाना बाप क्षेत्र में दीनदयाल सिंह व मोहनसिंह के खिलाफ सुरक्षा टेंडर को लेकर रंजिश के चलते हुई हिंसक घटना


नेमीचंद सोनी

Media Kesari


फलोदी (07 अगस्त 2025): थाना बाप के दुर्जनी क्षेत्र में 16 अप्रैल की रात को सोलर प्लांट में वारदात को अंजाम देने वाले दो वांछित अभियुक्त दीनदयाल सिंह (34) पुत्र किशनसिंह, व मोहनसिंह (22) पुत्र हिम्मतसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Media Kesari, मीडिया केसरी, phalodi latest news today, फलोदी (07 अगस्त 2025): थाना बाप के दुर्जनी क्षेत्र में 16 अप्रैल की रात को सोलर प्लांट में वारदात को अंजाम देने वाले दो वांछित अभियुक्त दीनदयाल सिंह (34) पुत्र किशनसिंह, व मोहनसिंह (22) पुत्र हिम्मतसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।     आरोपियों पर थाना बाप में दर्ज मुकदमा धाराओं 127(2), 115(2), 189(2), 324(4)(5), 331(6), 110 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।      पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आईपीएस ने


आरोपियों पर थाना बाप में दर्ज मुकदमा धाराओं 127(2), 115(2), 189(2), 324(4)(5), 331(6), 110 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।  


पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आईपीएस ने बताया कि जिले में धारदार हथियारों से हमलों की घटनाओं को रोकने एवं वांछित अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए थे। निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस एवं डीएम के सुपरविजन मे रमेश कुमार निरीक्षक थाना बाप की टीम ने आरोपी दीनदयाल सिंह व मोहनसिंह को धर दबोचा।  


जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व प्रार्थी राजुसिंह निवासी खेतुसर ने पुलिस को बताया था कि सोलर प्लांट में सुरक्षा ठेके व अन्य काम को लेकर उसके व दीनदयाल सिंह पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। 16 अप्रैल की रात बादलों की तरफ आए कुछ लोग लाठियों, डंडों और धारदार हथियारों से उसके भाई भंवर सिंह व गार्ड साबिर खां सहित मारपीट की और गार्ड रूम में तोड़फोड़ की।  


पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में शामिल अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। दोनों पक्ष सौर उर्जा प्लांट का सिक्युरिटी ठेका अपने कब्जे में रखना चाहते हैं, जिससे ये विवाद भड़का।  


अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो सके।

Post a Comment

0 Comments