Aarti Saaya Mission Happiness Helping Hands ने 150 बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशी की चमक
Media Kesari
Jaipur
जयपुर (मालवीय नगर)- आरती साया मिशन हैपिनेस हैल्पिंग हैंड्स (Aarti Saaya Mission Happiness Helping Hands) ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए एच एम स्कूल, मालवीय नगर, झालाना में 150 जरूरतमंद बच्चों (underprivileged children) को स्कूल ड्रेस के जूते वितरित किए।
इस नेक पहल से बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
पूर्णिमा छाबड़ा ने मीडिया को बताया कि उक्त वितरण समारोह में अमीता, अंजू, शशि मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
इसके साथ ही ऐनी, पूजा, रूपाली, मीनू शर्मा, बीना, मोनिका, रीना, कंचन, राधाजी, सारिका, शिवलू आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
संगठन सदस्यों ने प्रतिबद्धता जताई कि ऐसी पहल भविष्य में भी जारी रखी जाएंगी, ताकि शिक्षा का सफर हर बच्चे के लिए सुगम हो तथा हर बच्चे का बचपन खुशहाल हो।



0 Comments