ओसियां, जोधपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का हस्तांतरण कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। ओसियां में 22 अप्रैल को आयोजित होने वाले समारोह में शेष कार्यक्रम यथावत रहेंगे।
Curated By Media Kesari
Osian/Jaipur-22अप्रेल। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) की छठी किस्त के रूप में 665 करोड़ रुपये से अधिक की जो राशि अंतरित की जाने वाली थी,वो फिलहाल टाल दी गई है। शेष कार्यक्रम यथावत होंगे।
दक ने बताया कि इस अवसर पर जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर भी कृषि विभाग के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में कृषकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 5 किश्तों के माध्यम से प्रदेश के 71 लाख से अधिक किसान परिवारों को 2726 करोड़ रुपये से अधिक की धन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा चुकी है। साथ ही, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 6 किस्तों में 9583 करोड़ रुपये हस्तान्तरित किए गए है।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू कर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के समस्त पात्र किसानों को तीन समान किस्तों में 3000 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जा रही है। राज्य में अब योजना के पात्र किसानों को 9000 रुपये प्रति वर्ष सम्मान निधि के रूप में मिल रहे हैं।

0 Comments