Hyper Local News from Rajasthan
Hanumangarh- बैंक कर्मचारियों की कार ट्रोले से टकराई, एक की मौत और चार घायल
Curated By Media Kesari
हनुमानगढ़-19 अप्रैल। जिले में रविवार को मेगा हाईवे पर गांव सतीपुरा बाईपास रोड स्थित विरासा होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैंक कर्मचारियों से भरी कार की ट्रोले से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित एसबीआई की लाल चौक शाखा के पांच कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
सवाईमाधोपुर: सामाजिक सरोकार निभाते हुए पुलिस ने की मानवता की मिसाल पेश
मलारना डूंगर में खाकी का मानवीय चेहरा आया सामने, पुलिसकर्मियों ने सफाई कर्मी की बेटी की शादी में भरा मायरा, सफाई कर्मी दीपचंद वाल्मीकि की बेटी वर्षा की शादी में किया ₹51100 का कन्यादान, दुल्हन वर्षा को उपहार स्वरूप पुलिसकर्मियों ने एक स्मार्ट टीवी की भेंट, आर्थिक रूप से कमजोर सफाई कर्मी के परिवार को मिला सहारा, पुलिस के इस कदम की चारों तरफ जमकर हो रही प्रशंसा, एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी से प्रेरित होकर SHO राजेश मीणा ने निभाया मानवता का फर्ज, ASI समय सिंह ने पुलिस स्टाफ के साथ शादी में पहुंचकर किया कन्यादान
बीकानेर से खबर
परिवहन विभाग के आदेशों के बाद वाहनों की फिटनेस करने वाले फिटनेस सेंटर हुए बंद
बीकानेर जिले के सभी वाहन फिटनेस सेंटर पूर्ण रूप से हुए बंद
अब से ATS फिटनेस सेंटर पर ही वाहनों की फिटनेस होगी जारी, वही होगी सरकारी रूप से मान्य
बीकानेर के श्रीगंगानगर रोड पर शुरू हुआ नवीन ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) फिटनेस सेंटर
सामान्य फिटनेस सेंटर के मुकाबले ATS फिटनेस सेंटर में कम समय में होगी वाहनों की फिटनेस जारी
जानकारी के लिए बता दें बीकानेर जिले में चल रहे थे कुल 3 वाहन फिटनेस सेंटर
बूंदी: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पहुंचे बूंदी सर्किट हाउस
सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा पूर्व विधायक अशोक डोगरा, पूर्व सभापति महावीर मोदी, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, भाजपा नेता ओम धगाल ने किया स्वागत, एसपी अवनीश कुमार शर्मा कार्यवाहक, जिला कलेक्टर रामकिशोर मीणा से लिया फीडबैक, स्पीकर बिरला ने रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व के संबंध में वन्य जीव प्रेमी भंवर सिंह हाडा से ली जानकारी, सर्किट हाउस में स्पीकर बिरला को लोगों ने सौंपे ज्ञापन, जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा रहे मौजूद
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार को रहेंगे जिले के दौरे पर
बालोतरा, 19 अप्रैल
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मंगलवार को बालोतरा जिले के दौरे पर रहेगें।
अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी प्रातः 8 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे पचपदरा रिफाइनरी पहुचेगें। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिफाइनरी शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम पश्चात वे दोपहर 01 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेगें
बीकानेर: विद्युत क्षेत्र में बड़ी सौगात
विद्युत प्रोजेक्ट होगा जनता को समर्पित, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल करेंगे लोकार्पण, रायसर के 400 केवी ग्रिड स्टेशन पर 500 एमवीए ऑटो ट्रांसफॉर्मर का लोकार्पण, बिजली सप्लाई में होगा सुधार, क्षेत्र को मिलेगा फायदा, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा भी रहेंगे मौजूद
केंद्रीय मंत्री मेघवाल और खाद्य मंत्री गोदारा सोमवार को करेंगे ऑटो ट्रांसफार्मर का लोकार्पण
बीकानेर, 19 अप्रैल। केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा सोमवार सायं 5 बजे रायसर स्थित 400 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर 500 एमवीए 400/220 केवी ऑटो ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करेंगे। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। ऑटो ट्रांसफार्मर के क्रियाशील होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में और अधिक सुधार आएगा।
जोधपुर: जालोरी गेट क्षेत्र में ट्रैफिक समस्या पर बैठक
पुलिस और व्यापारियों के बीच संवाद, एसीपी वेस्ट छवि शर्मा ने सुनी समस्याएं, ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण मुख्य मुद्दा, सड़क पर ठेला संचालकों से परेशानी, अस्पताल और बाजार से बढ़ता ट्रैफिक दबाव, पुलिस ने सख्ती के दिए संकेत, जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन, व्यापारियों ने रखी अपनी मांग, राजकोप ऐप डाउनलोड की दी जानकारी, बैठक में कई व्यापारी रहे मौजूद, यातायात व्यवस्था सुधारने पर जोर
पाली: देसूरी सोनाणा के खेतलाजी जूनीधाम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा घोटाला सामने आया
अध्यक्ष प्रकाशवन समेत 8 लोगों पर मुकदमा कराया दर्ज, लाखों रुपए गबन करने का आरोप, बिना टेंडर विकास कार्य करने व बैंक खातों में अनियमित लेनदेन का आरोप, सत्र 2024-25 मेले-भजन संध्या की आय व्यय में भी धांधली करने का मामला, रिकॉर्ड में हेराफेरी व फर्जी हस्ताक्षर करने का भी आरोप, देवस्थान विभाग की अनुमति बिना 2026 का मेला आयोजित करने का मामला, पुलिस जुटी मामले की जांच में
उदयपुर: कल रात 10 मिनट का होगा ब्लैकआउट, सायरन बजते ही बंद करनी होंगी लाइटें, कलक्टर ने जारी किया निर्देश
19 अप्रैल रविवार 2026-27
उदयपुर:* सलूम्बर। जिले में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए 20 अप्रेल को विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शाम 8 बजे से 8:10 बजे तक 10 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा, जिसमें पूरे क्षेत्र में सायरन बजाकर नागरिकों की आपातकालीन प्रतिक्रिया का परीक्षण किया जाएगा। प्रशासन ने इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और आमजन से सहयोग की अपील की है।
अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश:
अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला ने बताया कि यह अभ्यास निदेशालय नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति, विशेष रूप से हवाई हमले जैसी परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय को परखना है। इसके लिए जिला कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
लाइटें पूरी तरह बंद रखनी होंगी
मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजते ही नागरिकों को अपने घरों, दुकानों और संस्थानों की लाइटें पूरी तरह बंद रखनी होंगी। वाहन चालकों को भी अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर हेडलाइट बंद करनी होगी। इसके साथ ही जनरेटर, सोलर लाइट और अन्य वैकल्पिक प्रकाश स्रोत भी बंद रखने होंगे। खिड़कियां और दरवाजे बंद रखकर यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी प्रकार की रोशनी बाहर न जाए। हालांकि अस्पताल और अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं को इस अभ्यास से छूट दी गई है।
अफवाहों से दूर रहें, घबराएं नहीं:
इस मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा, पुलिस, होमगार्ड, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर परिषद, पेयजल, विद्युत विभाग और बीएसएनएल सहित कई विभागों के कर्मचारी भाग लेंगे। साथ ही शिक्षण संस्थानों के स्काउट-गाइड, स्वयंसेवी संगठन और अन्य वालंटियर्स भी सक्रिय रूप से इसमें शामिल होंगे। बैठक में पूर्व चेतावनी प्रणाली को सक्रिय रखने, आग लगने या भवन क्षति की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक अभ्यास है और इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना तथा आपदा के समय बेहतर समन्वय स्थापित करना है। आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों से दूर रहें, घबराएं नहीं और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें।

0 Comments