Rajasthan Police AGTF Action:JDJ ज्वैलर्स फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग को लगा झटका

देखा गया

 BREAKING NEWS: राजस्थान पुलिस का संगठित अपराध पर प्रहार

​जयपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) का बड़ा एक्शन


Curated By Media Kesari


सुजानगढ़ के चर्चित 'जेडीजे ज्वैलर्स' फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह 3 साल बाद गिरफ्तार।


Media Kesari, latest news today, breaking news, rohit godara gang news,सुजानगढ़ के चर्चित 'जेडीजे ज्वैलर्स' फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह 3 साल बाद गिरफ्तार।
सांकेतिक फोटो (AI Generated) 


​✅ कौन है कृष्ण सिंह?

रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण गैंग का सक्रिय सदस्य, जो रंगदारी के लिए फायरिंग और हत्या जैसे मामलों में था वांटेड।


​✅ लक्ष्मण सिंह भी गिरफ्तार:

साथ ही पकड़ा गया 27 मुकदमों का आदतन अपराधी लक्ष्मण सिंह, जो वैशाली नगर और मकराना पुलिस के लिए बना था सिरदर्द।


​अपराधियों के लिए राजस्थान पुलिस का सीधा संदेश: "पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे" 

एजीटीएफ की इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के नेटवर्क और अन्य वारदातों का खुलासा करने में जुटी है।


एडीजी दिनेश एम एन के निर्देशन में हुई कार्रवाई

टीम प्रभारी प्लाटून कमांडेंट सोहन सिंह, हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, होशियार सिंह, प्रवीण कुमार, जुगन सिंह, महावीर सिंह, कांस्टेबल मोहित महला, जगदीप, जितेंद्र कुमार और सुरेंद्र कुमार की रही विशेष भूमिका

Post a Comment

0 Comments