Rajasthan:केक-पेस्ट्री नहीं, झुंझुनूं में पौधों से सजा पौत्र का जन्मदिन! 'एक पेड़ मां के नाम' कर पेश की अनूठी मिसाल

देखा गया

झुंझुनूं में अनोखा बर्थडे सेलिब्रेशन:

दादा ने पोते के जन्मदिन को बनाया पर्यावरण उत्सव, 'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम से दी नई सीख

विनोद शर्मा हलवाई की इस पर्यावरण प्रेमी पहल की पूरे शहर में सराहना; ASP फूलचंद मीणा सहित कई दिग्गजों ने बढ़ाई उत्सव की शोभा

✍🏻चंद्रकांत बंका

Media Kesari

झुंझुनूं-जन्मदिन अक्सर केक, पार्टी और तोहफों के नाम रहता है, लेकिन झुंझुनूं के विनोद शर्मा हलवाई ने अपने पौत्र के जन्मदिन को पर्यावरण से जोड़कर मिसाल पेश की है। अपने पुत्र ध्रुव के जन्मदिवस के मौके पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ का नारा देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। 

Media Kesari, latest news today, birthday celebration, jhunjhunu news,झुंझुनूं-जन्मदिन अक्सर केक, पार्टी और तोहफों के नाम रहता है, लेकिन झुंझुनूं के विनोद शर्मा हलवाई ने अपने पौत्र के जन्मदिन को पर्यावरण से जोड़कर मिसाल पेश की है। अपने पुत्र ध्रुव के जन्मदिवस के मौके पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ का नारा देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

पर्यावरण प्रेम बना उत्सव का हिस्सा

पर्यावरण प्रेमी विनोद शर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी को जन्मदिन के असली मायने समझाने के लिए यह पहल की गई है। हर खुशी के मौके पर यदि एक पेड़ लगाया जाए तो आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और हरा-भरा भविष्य मिल सकेगा। कार्यक्रम में छायादार और फलदार पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया गया। 

गणमान्य लोग रहे मौजूद 

इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा, CA रोहित चौधरी, अंकित शर्मा, बनवारीलाल, दयाचंद मांजू, शिवकरण जानू, रामावतार कुमावत, रणवीर नूनिया, रिछपाल किरोड़ीवाल, विजेंद्र कसवा सहित कई पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण कर अभियान को समर्थन दिया। 

संदेश: जन्मदिन मनाएं, धरती सजाएं

विनोद शर्मा ने आह्वान किया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ सिर्फ नारा नहीं, बल्कि संस्कार बने। मां हमें जीवन देती है और पेड़ जीवन बचाते हैं। यदि हर परिवार अपने बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा लगाए तो झुंझुनूं को कुछ ही सालों में हरित शहर बनाया जा सकता है। 

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ध्रुव का जन्मदिन अब सिर्फ परिवार की खुशी नहीं, पूरे शहर के लिए प्रेरणा बन गया है।

Post a Comment

0 Comments