बगड़ में आयोजित कार्यक्रम में शॉल व साफा पहनाकर जताया आभार
✍🏻चंद्रकांत बंका
Media Kesari
बगड़ (झुंझुनूं) - राष्ट्रीय जाट महासंघ (rashtriya jat mahasangh) के सौजन्य से बगड़ स्थित जिला क्रिकेट संघ परिसर में खेलों को प्रोत्साहन देकर जिले भर में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला खेल अधिकारी राजेश ओला एवं जिला क्रिकेट संघ के सेकेट्री हरिशचंद्र सिंह एवं मुख्य कोच विरेन्द्र सिंह एवं कोच महेश सिंह द्वारा क्रिकेट के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के उपलक्ष में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने सम्मान किया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया , जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, जिला सचिव हरिश फोगाट एवं तेजा सेना ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा ने सॉल, साफा व फूलमाला पहनाकर के सम्मान किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिवy ने जाट महासंघ के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया!
शिक्षक संघ जिलाअध्यक्ष अशोक कटेवा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

0 Comments