Rajasthan News:चिड़ावा ट्रायल रूम कांड:फूटा जनाक्रोश..महिलाओं व व्यापारियों संग सड़कों पर उतरे हजारों लोग, आरोपी के शोरूम पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग

देखा गया

Chirawa Trial Room Case

उबल पड़ा जनसैलाब:ट्रायल रूम में कथित वीडियो बनाने के मामले ने पकड़ा तूल; व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने निकाली आक्रोश रैली, आरोपी के नेटवर्क और मोबाइल डेटा की गहन जांच की उठी मांग

पुलिस कस्टडी में आरोपी शाहरुख खान, शोरूम हुआ सील; प्रदर्शनकारियों ने चेताया- "बहनों की सुरक्षा से समझौता नहीं, कब से चल रहा था ये खेल, हो पर्दाफाश।"

Media Kesari

चिड़ावा (झूंझुनूं)।

राजस्थान के चिड़ावा शहर में महिलाओं की निजता से खिलवाड़ के एक गंभीर मामले ने पूरे इलाके में उबाल ला दिया है। तहसील रोड स्थित 'जमजम रेडीमेड कपड़ा शोरूम' के ट्रायल रूम में महिला का कथित रूप से वीडियो बनाए जाने के मामले ने रविवार को बड़े जन आंदोलन का रूप ले लिया। शहर की सड़कों पर भारी जनआक्रोश फूट पड़ा। 

Media Kesari, latest news today, chirawa Trial room case, latest rajasthan crime news,राजस्थान के चिड़ावा शहर में महिलाओं की निजता से खिलवाड़ के एक गंभीर मामले ने पूरे इलाके में उबाल ला दिया है। तहसील रोड स्थित 'जमजम रेडीमेड कपड़ा शोरूम' के ट्रायल रूम में महिला का कथित रूप से वीडियो बनाए जाने के मामले ने रविवार को बड़े जन आंदोलन का रूप ले लिया। शहर की सड़कों पर भारी जनआक्रोश फूट पड़ा।

हिंदू संगठनों, व्यापारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने रैली निकालकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के शोरूम और निवास पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई। दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि उनकी निजता और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने शोरूम कर्मचारियों के मोबाइल फोन की भी जांच कराने तथा यह पता लगाने की मांग की कि आरोपी कब से वीडियो बना रहा था और उन्हें किसे भेजता था। 

Media Kesari latest news today, rajasthan crime news, chirawa Trial room case


गौरतलब है कि तहसील रोड स्थित जमजम रेडीमेड कपड़ा शोरूम के ट्रायल रूम में महिला के कपड़े बदलने के दौरान कथित रूप से वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शाहरुख खान को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शोरूम को सील कर दिया गया है तथा पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी हुई है।

 इस मौके पर भाजपा नेता राजेश दहिया, नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, नगर उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल, विहिप जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा, विहिप नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री राजू मराठा, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, अमित सैनी गोलू, अमित चोटियां, रविंद्र गुर्जर, शेरा नरहड़, सज्जन गोदारा, पीयूष बाछूका, बाबूसिंह राजपुरोहित, बिल्लू मुरादपुरिया, आशु स्वामी, नीतिका थालौर, पूजा शर्मा, ख्याति केडिया, महेश शर्मा धन्ना, बजरंग दल अध्यक्ष यमन वर्मा, सुनील भड़िया, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, बीएल वर्मा, राहुल भीमराजका, मुकेश खंडेलवाल, मुकेश जलिंद्रा, सुनील टेलर, राजेंद्र शर्मा, गंगाधर सैनी, महेश वर्मा, युवा प्रवक्ता विकास पायल, अभिषेक पारीक, रामचंद्र शर्मा, विकास खंडेलवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments