राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान ने जारी की 'जागरूक मतदाता : जनतंत्र का प्रहरी' प्रतियोगिता की विजेता सूची; जानें स्कूल, कॉलेज और प्रोफेशनल्स समेत सभी वर्गों के विजेताओं के नाम
स्कूल-कॉलेज से लेकर गृहिणियों तक: 'जागरूक मतदाता' निबंध प्रतियोगिता के नतीजे जारी
Curated By Media Kesari
जयपुर, 28 जुलाई।राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (Rajasthan Election Commission) द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता "जागरूक मतदाता : जनतंत्र का प्रहरी" ( jagruk matdata jantantra ka prahari) के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 104 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से विशेषज्ञ समिति द्वारा विभिन्न श्रेणियों में कुल 30 प्रतिभागियों का चयन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए किया गया।
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य मतदाताओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग्य, सक्षम, ईमानदार और निष्ठावान जनप्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदाताओं को प्रेरित करना है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विजेताओं को प्रमाण-पत्र डाक के माध्यम से उनके पते पर भेजे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. सुधीर सोनी के संयोजन में किया गया। प्रविष्टियों का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया, जिसमें महाविद्यालय शिक्षा विभाग के सह आचार्य डॉ. कैलाश चंद सैनी एवं आंचल शर्मा शामिल रहे।
विजेता इस प्रकार हैं-
विद्यालय वर्ग:
प्रथम – जयदीप राज डामोर (बांसवाड़ा)
द्वितीय – तरुण शरण (बाड़मेर), हेमा कुमारी (अलवर)
तृतीय – प्रिंस चौधरी (हनुमानगढ़), देव गुप्ता (अजमेर), हेमा शर्मा (सीकर)
महाविद्यालय वर्ग:
प्रथम – पुष्पेन्द्र सिंह (दौसा)
द्वितीय – संजू पुनियां (सीकर), पेमी (बालोतरा)
तृतीय – पूजा नरूका (सीकर), सचिन गुर्जर (उदयपुर), यशवंत पलिया (राजसमंद)
प्रोफेशनल्स वर्ग:
प्रथम – सांवत राम बैरवा (अजमेर)
द्वितीय – विजेन्द्र कुमार वर्मा (जयपुर), सुनील कुमार वया (उदयपुर)
तृतीय – आशा वर्मा (सीकर), नरेन्द्र जोशी (बांसवाड़ा), सुनीता (बालोतरा)
होम मेकर वर्ग:
प्रथम – डॉ. प्रियंका बाबेल (उदयपुर)
द्वितीय – कमला जोशी (उदयपुर), डॉ. रेखा कुमारी मीणा (करौली)
तृतीय – सरोज ढाका (चूरू), जगुना सिंह सिसोदिया (बांसवाड़ा), गगन पंवार (ब्यावर)
अन्य वर्ग:
प्रथम – गजेन्द्रपाल लोदा (अजमेर)
द्वितीय – लोकेश कुमार (हनुमानगढ़), कपिल शर्मा (टोंक)
तृतीय – अरुणा पंवार (बालोतरा), नरसिंगा राम सूदरा (बाड़मेर), देवेन्द्र सिंह शेखावत (जयपुर)

0 Comments